निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल,
कल बुधवार को लोकार्पण समारोह मे पहुंचने वाले हैं प्रभारी मंत्री


इछावर 14 जनवरी,2020एमपी मीडिया पाइंट 

कल बुधवार को जिले के प्रभारी मंत्री जनाब आरिफ अकील इछावर तहसील के गांवों का भ्रमण करेंगे। वह ग्राम खेरी भी पहुंचेंगे जहां समारोहपूर्वक सीसी रोड एवं राधाकृष्ण गौशाला का लोकार्पण किया जाएगा, लेकिन ग्रामीणों ने उक्त निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई  किए जाने की बात कही है।
ग्रामीणों ने आवेदन प्रस्तुत करते हुए पूरे मामले से उच्चाधिकारी को भी अवगत कराया है।
               ग्रामीण जमनाप्रसाद वर्मा 

ग्राम खेरी के रहवासियों का कहना है कि गांव मे निर्माण कार्यों के नाम पर सरकार के राजस्व को अच्छा-खासा पलीता लगाया गया है। रातों-रात गौशाला की समिति गठित की गई जो 'मंसूबों' को उजागर करती है वहीं ग्राम मे जो सीसी रोड बना है वह भी घटिया बनाया गया। चाहें तो जांच करलें।
ग्रामीणों का कहना है कि गुणवत्ताविहीन निर्माण कार्यों के लोकार्पण का क्या औचित्य है। हमारे द्वारा पूरे मामले से इछावर एसडीएम को भी अवगत कराया जा चुका है।
Share To:

Post A Comment: