कछुआ चाल से चल रहा है पाइप लाइन नाली निर्माण कार्य
शिवराजसिंह राजपूत,इछावर
 एमपी मीडिया पॉइंट

इछावर नगर में मेन रोड के किनारे शिवाजी कॉलोनी में नाली निर्माण कार्य की रफ्तार धीमी बनी हुई है। लगभग डेढ़ माह पहले नाली निर्माण कार्य ठेकेदार ने शुरू किया था। लेकिन अभी तक आधी नाली का निर्माण भी पूरा नहीं हुआ है। जबकि निर्माण कार्य के लिए आधे से ज्यादा हिस्से में ठेकेदार ने खुदाई का काम कर दिया है। नाली की खुदाई से रहवासियो को खासी परेशानी हो रही है। खुदाई से दुकान में प्रवेश का रास्ता बंद हो गया है। जिसका असर व्यापारियों की ग्राहकी पर भी पड़ रहा है। इसके अलावा घरों में प्रवेश के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर महिलाओं और बच्चों को परेशानी होती है। रोड किनारे तीन सप्ताह से ज्यादा समय पहले खुदाई करने के बाद भी ठेकेदार ने नाली का निर्माण पूरा नहीं किया है। निर्माण कार्य की धीमी गति से होने से अभी कोई कह नही सकते कितना  समय और लग सकता है। ऐसे में यदि मानसून सक्रिय होने पर बारिश होती है तो निर्माण कार्य पर इसका असर पड़ने से रेहवासियों की परेशानी ओर बढ़ेगी। वहीं नाली निर्माण के से निकला मटेरियल भी रोड पर रखने से पूरी तरह कॉलोनी में कीचड़ हो गया है। जिसके कारण वाहन फस रहे हैं।
कचरा गाड़ी व स्कूल वाहन से लगाकर कोई भी वाहन नही निकल पा रहे हैं। रहवासियों को अपने दो पहिया,चार पहिया वाहन रखने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बतादे की लगभग डेढ़ माह  पहले नाली निर्माण के लिए खुदाई की गई थी। लेकिन ठेकेदार द्वारा नाली निर्माण का कार्य अधूरा छोड़ कर चला गया।
इसके बाद लगभग पांच-छह दिन पहले नाली निर्माण कार्य वापस शुरू हुआ। और पूरी कॉलोनी में खुदाई का कार्य कर दिया। लेकिन कार्य इतनी धीमी गति से चल रहा है की अभी तक नाली का निर्माण पूरा नहीं किया गया है।
Share To:

Post A Comment: