गायिका सीमा जोशी
गीतकार सीमा जोशी / पं जयेंद्र बल्लभ दुबे
संगीतकार अमित शर्मा
कलाकार कोपल सक्सेना
फोटोग्राफी राकेश विश्वकर्मा
निर्माता निर्देशक मनोज दुबे/ प्रदीप नागिया

---------------

देश के प्रसिद्ध चार श्री गणेश पीठ में से एक सिद्धपुर सीहोर में स्थित है। इन्हीं श्री चिंताहरण गणेश जी पर एक भजन फिल्माया गया है। गणेश भक्त मंडली ने मिलकर अपने सीमित संसाधनों के माध्यम से अपनी असीमित श्रद्धा श्री गणेश जी के चरणों में अर्पित की है। एम पी मीडिया पॉइंट उन्हीं भक्तों का अभिनंदन करते हुए श्री गणेश जी के चरणों में वंदन करता है कि आज से एम पी मीडिया पॉइंट पर शुरू हो रहे गीत संगीत के सफर में श्री गणेश जी महाराज हमसफर बनकर अपना आशीर्वाद पूरी टीम पर बनाए रखेंगे।


खासबात

चार सिद्ध गणेश पीठ में उज्जैन के चिंतामन गणेश जी, रणथंबोर राजस्थान के श्री गणेश जी और गुजरात सिद्धपुर के श्री गणेश सहित सीहोर के श्री चिंताहरण गणेश जी शामिल हैं। आप भी भजन का आनंद लीजिए। फिर गीत संगीत की जैसी महफ़िल गणेश जी महाराज सजवाते रहेंगे। हम आपके सामने प्रस्तुत करते रहेंगे।
Share To:

Post A Comment: