शिवाजी जयंती पर इंदौर में अनेक शोभायात्राऐं निकली,
जय शिवाजी जय भवानी’ का जयघोष गूंजा,
वीरांगनाओं की वेशभूषा में शामिल हुई युवतियां भी,
विशाल वाहन रैली भी निकाली
इंदौर 19 फरवरी,2020
एमपी मीडिया पाइंट
छत्रपति शिवाजी महाराज की 390वीं जयंती के अवसर पर इंदौर में बुधवार को विभिन्न स्थानों से शोभायात्रा निकाली गईं। मराठी भाषी सोशल एवं कल्चरर सोसायटी द्वारा तीन पुलिया स्थित नवनिर्मित चौराहा मां जीजा माता से सुबह 8 बजे शोभायात्रा निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होती हुई नेहरू स्टेडियम के पास स्थित शिवाजी प्रतिमा पहुंची। यहां महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। यात्रा में कोई महापुरुष तो कोई वीरांगनाओं की वेशभूषा में शामिल थी। वहीं, युवा भगवा ध्वज लिए ‘जय शिवाजी जय भवानी’ का जयघोष लगा रहे थे।
शोभायात्रा में श्रीस्वर ध्वज पथक, जो कि इंदौर ही नहीं, बल्कि प्रदेश के प्रथम ध्वज पथकगण हैं, ढोल-ताशे के बीच प्रस्तुति देते चल रहे थे। वहीं, दूूूसरी ओर मराठी भाषी सोशल ग्रुप एवं धर्म जागरण समिति द्वारा बुधवार सुबह फूटी कोठी से रणजीत हनुमान मंदिर तक शिवाजी जयंती उत्सव यात्रा निकाली गई। संस्था अध्यक्ष रवि पंवार व सचिव सुभाष देशमुख ने बताया शोभायात्रा में संत समाज सहित कई लोग शामिल हुए। शिवाजी महाराज की जयंती पर क्षत्रिय मराठा नवनिर्माण सेना द्वारा वाहन रैली बुधवार सुबह सुखलिया स्थित लवकुश आवास विहार से निकाली गई। महाराष्ट्रीयन समाज द्वारा निकाली गई इस वाहन रैली में समाजबंधु महापुरुषों एवं महिलाएं-युवतियां वीरांगनाओं की वेशभूषा में हाथों में तलवार लिए शामिल थी। वहीं युवा भगवा ध्वज लिए जय शिवाजी जय भवानी के नारे लगाते चल रहे थे।

Post A Comment: