एमपी मीडिया पाइंट
प्रश्न मंच कार्यक्रम 2019-20 के दौरान जन शिक्षा केंद्र कोठरी संकुल केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोठरी में महात्मा गांधी जी की 150वीं व पंडित जवाहरलाल नेहरु की 130 वी जयंती संविधान दिवस खेल योग (फिट इंडिया) एवं मध्य प्रदेश नागालैंड एवं मणिपुर के सांस्कृतिक परिदृश्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मार्गदर्शक प्राचार्य रमेश चंद्र मेवाड़ा संयोजक व आयोजक विजय सिंह जयसवाल और राजेंद्र सिंह ठाकुर कार्यक्रम संचालन ईश्वर सिंह राजपूत व शेखजुबेर द्वारा किया गया कार्यक्रम में 4 जजों की टीम बनाई गई टीम में जज विश्राम सिंह चौहान शासकीय माध्यमिक शाला निपानिया कला प्रधानाध्यापक, ईश्वर तिर्की शासकीय माध्यमिक शाला कोटरी प्रधानाध्यापक,चंदर सिंह वर्मा शासकीय माध्यमिक शाला मोलूखेड़ी,सुनील कुमार करमोदिया शासकीय माध्यमिक शाला लसूडिया खास,के द्वारा छात्र-छात्राओं से संबंधित कार्यक्रम में कुछ प्रश्न पूछे गए जिनमें बच्चों के द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया ,बच्चों में कार्यक्रम के दौरान प्रश्नों के जवाब देने में काफी उत्साह दिखाई दिया कार्यक्रम में उत्साहवर्धन हेतु प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरित किया गया।इस कार्यक्रम में ज्ञान सिंह मेवाड़ा, मनोहर लाल जैन ,श्रीमती मधुबाला पाठक,श्रीमती रेखा शर्मा व आसपास के स्कूल के सभी छात्र गण मौजूद रहे।



Post A Comment: