भाऊँखेड़ी बस स्टैंड पर हो रहा सीसी रोड निर्माण बजट के अभाव में हुआ बन्द,
अधूरे निर्माण से लोगो को झेलना पड़ेंगी मुसीबतें
राजेश बनासिया, भाऊँखेड़ी
एमपी मीडिया पाइंट
इछावर जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ब्लाक की सबसे बड़ी पंचायत के मेन रोड पर भले ही 12 महिने कीचड़ रहता हो मगर इस समय पूरे गाँव मे अगर देखा जाए तो महज मेन रोड को छोड़कर सम्पूर्ण गाँव मे कांक्रीट कार्य हो गया है। जिससे एक ओर जहाँ गाँव की खूबसूरती में चार चांद लगे वही, कही न कहीं गाँवो की गलियों में फैली गंदगी भी दूर हुई है।इसी कड़ी में अभी वर्तमान में बस स्टेंड पर भी पंचपरमेश्वर मनरेगा योजना के तहत लगभग आठ लाख की लागत से सम्पूर्ण बस स्टैंड का कायाकल्प किया जा रहा था मगर अचानक जब यहाँ से कांक्रीट कार्य की निर्माण सामग्री वापस ट्रालियों में भरकर ठेकेदार ले जा रहा था तो लोग सकते में आ गए। और लोगों द्वारा तरह-तरह के कयास लगाए गए।
जब इस विषय मे ग्राम पंचायत से जानकारी ली गई तो पता चला कि सीमेंट-कांक्रीट कार्य के लिए जितनी राशि स्वीकृत थी उतना कार्य हो चुका है बाकी का कार्य अगले बजट की राशि से होना बताया गया है जिसके तहत सहकारी दुध डेरी भवन से दुर्गा चौक तक कांक्रीट कार्य पूर्ण होना है पर अभी सिर्फ पंचायत भवन के सामने ही कांक्रीट का कार्य हुआ है बस स्टैंड भी अभी अधूरा ही है।अगर अगले बजट की राशी से बारिश के पूर्व अगर ये अधूरा निर्माण पूर्ण नही होता है तो ग्राम के लोगो को भयंकर दिक्कते उठानी पड़ेगी,इससे भी कतई इंकार नही किया जा सकता।

Post A Comment: