हजारो श्रद्धालुओं ने किया भंडारे में प्रसाद ग्रहण, मंदिर की आकर्षक सज्जा
इछावर एमपी मीडिया पाइंट
तहसील मुख्यालय इछावर से 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित झालकी में सिंगाजी महाराज के दरबार में मंगलवार को भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। सभी के मन में आस्था व चेहरे पर श्रद्धा और भाव साफ छलक रहे थे।
ग्राम में स्थित सिंगाजी महाराज के मंदिर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम के साथ भंडारा हुआ।।
मंगलवार को सुबह सिंगाजी महाराज की प्रतिमा का जलाभिषेक किया। इसके बाद विशेष पूजा-अर्चना कि गई। ग्रामीणों ने मंदिर की आकर्षक साज-सज्जा भी की। सुबह जहां संपूर्ण मंदिर खुशबूदार फूलों से सजाया गया, वहीं शाम मंदिर का कोना-कोना रोशनी से जगमगा उठा। फिर सिंगाजी महाराज को भोग लगाया गया। इसके बाद हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से लेकर शाम तक चले इस भंडारे में ग्राम सहित आसपास से आए हजारो श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
ग्रामीणों ने बताया की इस भंडारे का आयोजन कई बरसों से किया जा रहा है। इसमें सभी नगरवासियों का विशेष सहयोग रहता है।
वहीं ग्रामीणों ने बताया कि जिनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती है वह यहां मंदिर में आकर तुलादान भी करवाते हैं।
भंडारे में महिलाओं एवं बच्चों की भी खासी भीड़ रही। आयोजन में महिलाओं व बच्चों का सुबह से आना शुरू हो गए थे।भक्तों ने पहले सिंगाजी के दर्शन लाभ लिए। इसके बाद लंबी कतारों में बैठकर भोजन प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम में समस्त ग्रामीणों ने व्यवस्थाओं की तैयारी में जुटे थे वहीं। सुबह 11:00 बजे से लेकर देर रात तक चले इस भंडारे में लगभग हजारों की संख्या मैं श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण किया।

Post A Comment: