इंदौर में आया 14 फीट लंबा और 90 किलो का अज़गर

इंदौर, एमपी मीडिया पाइंट 

14 फीट लंबा और 90 किलो का एक जालीदार अजगर इंदौर लाया गया है। इस रेटिकुलेटेड पायथन को दुनिया के सबसे लंबे और तीन सबसे भारी सांपों में गिना जाता है। दरसल, यह रेटिकुलेटेड पायथन (जालीदार अजगर) सोमवार रात पुणे से इंदौर लाया गया। करीब 14 फीट लंबे और 90 किलो वजनी इस अजगर को 23 घंटे का सफर तय कर उसी ट्रक में लाया गया, जिसमें कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय (चिड़ियाघर) से बब्बर शेर ‘पवन’ को भेजा गया था। एक बड़े बैग में रखकर लाए गए इस अजगर के साथ वेटरनरी डॉक्टरों की टीम भी थी। फिलहाल इसे ‘सांप घर’  में रखा गया है। 48 घंटे इसे निगरानी में रखने के बाद दर्शकों के लिए डिस्प्ले किया जाएगा। इस अजगर को एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत साढ़े चार साल के बब्बर शेर ‘पवन’  के बदले लाया गया है।
Share To:

Post A Comment: