समय सीमा बैठक संपन्न
                                 
सीहोर03फरवरी,2020

एमपी मीडिया पाइंट 

      सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा कृषि विभाग को निर्देशित किया कि जय किसान फसल ऋण माफी योजना अन्तर्गत जो प्रकरण लंबित है उनका निराकरण जल्द करवाया जाए। साथ समस्त विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्प लाईन पर दर्ज लंबित शिकायतों का निराकरण कर पोर्टल पर दर्ज करें, कोई भी प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिए। बैठक में समस्त विभाग प्रमुख उपस्थित थे।  

---------
शिक्षक पात्रता परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि मंगलवार को
   
 सीहोर 03  फरवरी,2020
एमपी मीडिया पाइंट 
      निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 अंतर्गत शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाना है। इसके लिए समस्त जिलों में बीएड व डीएड योग्यताधारक अभ्यर्थियों के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा मप्र प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा  आयोजन किया जा रहा है। पात्रता परीक्षा में आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि में वृद्धि की गई है। अब पात्र अभ्यर्थी 4 फरवरी तक आवेदन कर सकते है।
---------

आदिवासी आवासीय विद्यालयों में प्रवेश की अंतिम तारीख 5 फरवरी 

सीहोर 03 फरवरी,2020
एमपी मीडिया पाइंट 

      प्रदेश के आदिवासी अंचलों में आदिम-जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित 123 आवासीय विद्यालयों में प्रवेश की अंतिम तारीख को 29 जनवरी से बढ़ाकर 5 फरवरी कर दिया गया है। इन विद्यालयों में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों को विभागीय वेबसाइट www.tribal.mp.gov.in.mptaas पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ज्ञातव्य है कि आदिवासी आवासीय विद्यालय मध्यप्रदेश स्पेशल एण्ड रेसिडेंसियल एकेडमिक सोसायटी द्वारा संचालित किये जा रहे हैं।
---------
शासकीय कन्या महाविद्यालय में आयुष्मान भारत योजना पर
नारे लेखन प्रतियोगिता आयोजित 
                                                       
सीहोर 03 फरवरी,2020
एमपी मीडिया पाइंट 

      आयुष्मान भारत मध्यप्रदेश निरामयम योजना के अंतर्गत शासकीय कन्या महाविद्यालय में आज नारे लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं ने ब ढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयुष्मान भारत योजना के बारे में जिला मलेरिया अधिकारी श्रीमती क्षमा बर्वे, प्राचार्य डॉ.सुमन तनेजा, स्वास्थ्य विभाग के जिला मीडिया सलाहकार शैलेष कुमार, राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ.मंजूरी अग्नीहोत्री, द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। प्रतियोगिता के आयोजन तथा संयोजन में उप जिला मीडिया अधिकारी सुश्री उषा अवस्थी, श्री सुनील सोनी, श्री अरविंद कुमार का विशेष योगदान रहा। छात्राओं ने एक से बढ़कर एक नारे लिखें जिन्हें राज्य स्तर पर प्रेषित किया जाएगा।
       मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.प्रभाकर तिवारी ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वित्तीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को कलेक्टर द्वारा गठित जिला स्तरीय समिति द्वारा चयनित किया जाएगा जिसके उपरांत समारोह पूर्वक आयोजन में उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। आयुष्मान भारत निरामयम मध्यप्रदेश योजना के अंतर्गत 5 लाख रूपए तक सालाना स्वास्थ्य सुरक्षा कवच प्रदान किया जाता है। योजना के अंतर्गत करीब 1400 बीमारियों का निःशुल्क उपचार निर्धारित पैकेज अनुसार शासकीय एवं चिन्हित व मान्यता प्राप्त प्रायवेट चिकित्सालयों में किया जाता है।

-----------------
जिला ई गवर्नेंस कार्यालय में आधार सेंटर का हुआ शुभ आरम्भ

03  फरवरी,2020
एमपी मीडिया पाइंट 

      कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित जिला ई-गवर्नेंस कार्यालय में आधार सेंटर चालू किया गया है जिससे आम जन को आधार से संबधित हो रही समस्याओं का निराकरण किया जा सके एवं आधार के कारण अन्य सेवाओं के प्राप्त करने में हो रही असुविधा को कम किया जा सकेगा। आम नागरिक आधार सेंटर पर आकर अपना नया आधार नि:शुल्क बनवा सकते है एवं आधार से संबधित बायोमीट्रिक, डेमोग्राफिक बदलाव UIDAI से निर्धारित शुल्क 50 रु देकर करवा सकते है। अधिक जानकारी के लिए कलेक्टर कार्यालय स्थित ई-गवर्नेंस शाखा में सम्पर्क कर सकते हैं।
Share To:

Post A Comment: