समस्या निवारण एवं मार्गदर्शन शिविर का आयोजन
इछावर 08 फरवरी,2020                       एमपी मीडिया पाइंट 

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवड़िया में  समस्या निवारण एवं मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 10 वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को परीक्षा के बारे में कई प्रकार की टिप्स बताई गई। स्कूल के प्राचार्य गौरी शंकर श्रीवास्तव एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह नेटी के द्वारा बताया कि परीक्षा का नाम सुनते ही स्टुडेंट्स की भौंहे तन जाती है। और उन्हे एक प्रकार का बोझ सा महसूस होने लग जाता है।

परीक्षा की टेंशन में ना जाने क्या अनाप-सनाप सवाल सोचने लगते हैं। और डर के मारे मिलना-जुलना भी छोड़ देते है। मगर, यह डर कोई असल डर नहीं यह केवल एक मानसिक स्थिति है। जिसका सामना हर स्टुडेंट्स ही नहीं बल्कि हर इंसान को कभी-कभी ना करना पड़ता है। क्योंकि इंसानी जीवन संघर्षों और चुनौतीयों से अटा पड़ा है। इसीलिए सभी बच्चे  ध्यानपूर्वक  इम्तहान दें।

पेपर में पास होना कोई कठिन कार्य नहीं है। और भी बच्चों को परीक्षा की टिप्स दी गई। और परीक्षा में नर्वस ना होने के लिए निर्देश दिए गए।  गणेशप्रसाद शर्मा,मुकेश कुमार सिंह,रामेश्वर कुंभकार, नरेंद्र सोलंकी,रामसिंह जलोदिया,गंगाराम विश्वकर्मा, कस्तूरचंद गहलोत,अनिल वर्मा,मनोज वर्मा,सुनील वर्मा, सतीश परमार,महेंद्र मेवाड़ा, विमलेश वर्मा,इलियास खान आदि उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment: