नई दिल्ली. भारत के स्टार हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह (Manpreet Singh) ने गुरुवार को इतिहास रच दिया. इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन ने उन्हें साल 2019 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना है. इसी के साथ वह इस सम्मान को हासिल करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को यह सम्मान 1999 से दिया जा रहा है. मनप्रीत को बेल्जियम के आर्थर वन और अर्जेंटीना के लुकास विला से कड़ी टक्कर मिली. मगर वह इन सबसे आगे रहे. आर्थर दूसरे और लुकास तीसरे स्थान पर रहे.
भारतीय हॉकी टीम (India Hockey Team) के कप्तान मनप्रीत को नेशनल टीम के साथ एक लंबा समय हो गया है. उन्होंने 2011 में डेब्यू किया था और करीब 260 मैच खेल चुके हैं.
भारतीय हॉकी टीम (India Hockey Team) के कप्तान मनप्रीत को नेशनल टीम के साथ एक लंबा समय हो गया है. उन्होंने 2011 में डेब्यू किया था और करीब 260 मैच खेल चुके हैं.

Post A Comment: