नवाजे गए इछावर के टेपे
रंगपंचमी के अवसर पर शनिवार रात रंबाबाई राठी माहेश्वरी धर्मशाला में सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था "काव्याश" द्वारा होली मिलन व टेपा सम्मेलन का आयोजन किया गया।
जिसमे साहित्यकारों व कवियों के साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले नागरिकों का सम्मान किया गया। इस मौके पर कवि सम्मेलन का आयोजन भी हुआ।
सम्मेलन आयोजन की शाम 7 बजे से शुरुआत हुई। संस्था के संरक्षक मोहनचंद्र प्रगट,प्रदेश कांग्रेस सचिव अभय कुमार मेहता,बलवीर तोमर,लब्ध प्रतिष्ठित पत्रकार राजेश शर्मा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश सुराना,समाजसेवी सुरेंद्र धारीवाल,किराना व्यापारी महेश राठी,एडवोकेट मुकेश प्रगट,डॉ.बीएल तिवारी बाबूमोशाय,कमलेश राठौर, मशहूर तबलावादक बंटी चौहान का सम्मान किया गया।
इस मौके पर कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर के कवि गीतेश वर,बाबू घायल आष्टा, हास्य व्यंग के मसूदा शाह देवास, भोपाल के कवि अशोक व्यग्र, हरदा से शफीक नादान व देवास के अजीम देवासी काव्य ने पाठ किया। इसके साथ ही स्थानीय कवि व शायर भी अपनी रचनाओं से श्रोताओं को गुदगुदाया।
बतादें कि "काव्यांश" संस्था की स्थापना सन् 1991 मे की गई थी। उक्त संस्था द्वारा इछावर नगर मे लगातार सामाजिक,सांस्कृतिक,साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं इसी कड़ी मे शनिवार को टेपा "सम्मेलन" का आयोजन किया गया था जिसमे बड़ी संख्या मे नागरिकों ने शिरकत की। काव्यांश के अध्यक्ष ब्रजेंद्र तिवारी, महामंत्री मो परवेज एवं प्रतिष्ठित व्यापारी हरिबाबू टुवानी ने उपस्थितों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post A Comment: