इंदौर, एमपी मीडिया पाइंट 

शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा रोजाना तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार देर रात एमजीएम मेडिकल कॉलेज ने 5 और मरीजों में संक्रमण की पुष्टि की। इसके साथ ही शहर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 24 हो गई है। शनिवार को लिए गए 98 सैंपल सहित अब तक कुल 297 मरीजों के सैंपल लिए जा चुके हैं। 175 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। यह बेहद गंभीर स्थिति है। क्योंकि औसत रोजाना पांच नए मरीज सामने आ रहे हैं। अभी तक दो मरीजों की मौत हो चुकी है। औसत रोजाना 49 मरीजों के सैंपल की जांच हो रही है।

17 वर्षीय युवती भी पॉजिटिव

इंदौर मे शनिवार रात जिन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें चार पुरुष और एक महिला हैं। दौलतगंज रानीपुरा निवासी 40 वर्षीय युवक पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आया था। चंद्रपुरी कॉलोनी मूसाखेड़ी निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया था। दौलतगंज हाथीपाला निवासी 21 वर्षीय युवक और दौलतगंज रानीपुरा निवासी 38 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव के संपर्क में थे। पांचवी मरीज माधव नगर उज्जैन की है। 17 वर्षीय यह युवती भी किसी पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आई है।
Share To:

Post A Comment: