कछुआ चाल से हो रहा सड़क निर्माण कार्य,राहगीरों को हो रहीपरेशानी,
15 मिनट का सफर हो रहा 45 मिनट मे

इछावर,  शिवराजसिंह राजपूत                 एमपी मीडिया पाइंट 

इछावर-दीवड़िया मार्ग पर सीसी रोड निर्माण कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य की गति धीमी होने से वाहन चालकों को परेशानियों  का सामना करना पड़ रहा है। 
नयापुरा से इछावर के बीच धूल के गुबार,गड्ढों ने आवागमन और यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया है। आए दिन वाहन दुर्घटनाओं के सबब बन रहे हैं।
ग्रामीण बता रहे हैं कि वर्तमान में निर्माण कार्य फरवरी माह में पूर्ण  होने का था लेकिन धीमी गति से कार्य चलने के कारण समय पर पूर्ण नहीं हो पाया है। जानकारी अनुसार फरवरी माह मे उक्त रोड का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाना चाहिए था, लेकिन इसकी धीमी गति  के कारण कार्य पूर्ण नहीं हो पाया।
वहीं ग्रामीण कहना है कि इछावर से दीवड़िया का सफर 15 मिनट है लेकिन अभी 15 मिनट के रास्ते को तय करने मे 45 मिनट का समय लग रहा है। वहीं वाहन भी कंडम होते जा रहे हैं। और लगातार एक्सीडेंट भी हो रहे हैं।

बड़ी बात यह है कि इस रोड में प्रयुक्त वाहन भी कंडम हालत के प्रयोग किए जा रहे हैं। अभी नयापुरा से इछावर तक की एक साइड के लगभग ही पूर्ण हो पाई है। वही 2 किलोमीटर की बननी शेष है। ऐसे में निर्माण कार्य अपने निर्धारित समय पर पूरा हो सके इसकी संभावना कम ही नजर आ रही है। संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों को चाहिए कि रोड निर्माण की जांच कर उचित कार्रवाई करें।

 निर्माण में गुणवत्ता पर नहीं रख रहे ध्यान


वहीं ग्रामीण बताते हैं कि सड़क का निर्माण करोड़ों  रुपए की लागत से किया जा रहा है। लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के चलते यह रोड निर्माण के दौरान ही टूटने-फूटने लगा है। ग्रामीण बताते हैं कि सरकार करोड़ों रुपए खर्चकर लोगों को आवागमन की सुविधा के लिए रोड का निर्माण करा रही है। लेकिन रोड में कम मात्रा में सीमेंट और कम मात्रा में रेत का उपयोग किया जा रहा है।

निर्मित रोड की तराई भी ठीक प्रकार से नही हो पा हो पा रही है। जिसके कारण सड़क की गुणवत्ता कमजोर पड़ती जा रही है।
-----------------------
अभी जुलाई तक का समय है। और रोड निर्माण अच्छे से हो रहा है,
एसएन प्रजापति,
इंजीनियर, निर्माण एजेंसी
Share To:

Post A Comment: