हमारा उद्देश्य लोगों की सेवा करना है, मेहता




                       अभय मेहता                                         
शिवराज सिंह राजपूत                           इछावर, एमपी मीडिया पाइंट 

प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं सहकारी नेता अभय मेहता और उनके द्वारा बनाई गई "कोरोना से बचाओ संगठन" इछावर टीम जरूरतमंदों को भोजन करा रहे हैं। वहीं अब अगर कोई आने में असमर्थ है तो वह फोन पर भी जरूरत हिसाब से भोजन की मात्रा बताकर मौके पर ही बुलवा सकते हैं । 

प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं सहकारिता नेता अभय कुमार मेहता द्वारा इछावर नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में सेवा का संकल्प लेकर अपनी पूरी समिति के साथ मिलकर शानिवार से जरूरतमंद व्यक्ति के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है। नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में जरूरतमंद व्यक्ति के घर पर अपनी टीम के माध्यम से भोजन पहुंचाया जा रहा है।

मीडिया से चर्चा करते हुए मेहता ने बताया कि हमारे प्रयास निरंतर ही जारी रहेंगे। हमारी कोशिश यह है कि हम इसको आखरी तक चलाएंगे। बताया कि इस काम में हमे प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है। कोई किसी प्रकार की अड़चन नहीं आ रही है। वार्डों के अनुसार लोगों को भोजन कराया जा रहा है। और उन्हें बताया कि मास्क वितरण का कार्य भी जारी है।
मेहता ने कहा कि जिन परिवारों में भोजन बनाने की व्यवस्था है। उनको भोजन बनाने की सामग्री हमारी समिति के माध्यम से भी प्रदान की जा रही है।
उन्होंने आगे कहा कि इस पुनीत कार्य में नगर के सभी व्यापारीगणों ,समाजसेवियों एवं उनकी समिति का भरपूर सहयोग मिल रहा है। और उन्होंने कहा कि इस विपदा की घड़ी में धैर्य रखें एवं लोकडॉउन में घर पर ही रहे बहुत जरूरी काम हो तो ही घर से बाहर निकले।
Share To:

Post A Comment: