सीहोर जिले को मिला चौथी बार नेतृत्व 


शैलेश तिवारी, सीहोर,                           एमपी मीडिया पाइंट 


दो अक्टूबर 1972 तक प्रदेश की राजधानी भोपाल का जिला होने का गौरव रखने वाले सीहोर जिले के नाम एक और रिकार्ड जुड़ गया। जिले की बुधनी विधानसभा सीट से विधायक चुने गए शिवराज सिंह चौहान को चौथी बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के साथ ही चौथी बार प्रदेश का नेतृत्व करने का मौका मिला है और एक रिकार्ड भी बना है। इससे पहले कांग्रेस के श्यामाचरण शुक्ल और अर्जुन सिंह तीन बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। सबसे कम समय का मुख्यमंत्री रहने का रिकार्ड अर्जुनसिंह के नाम है जो 1985 के मार्च महीने में केवल एक दिन ही मुख्यमंत्री रह पाए थे। 


मध्यप्रदेश के गठन से लेकर अभी तक के मुख्यमंत्री 



1 रविशंकर शुक्ल 1 नवम्बर 1956 से 31  दिसम्बर 1956 भा.रा. कांग्रेस
2भगवंतराव मंडलोई 1 जनवरी 1957 से 30 जनवरी  1957 भा. रा. कांग्रेस
3 कैलाश नाथ काटजू  31 जनवरी  1957 से 14 मार्च  1957  भा.रा.कांग्रेस
4 कैलाश नाथ काटजू (2 ) 14  मार्च  1957 से 11 मार्च 1962  भा. रा. कांग्रेस
5 भगवंतराव मंडलोई (2) 12 मार्च  1962             29 सितंबर 1963  भा.रा.कांग्रेस
6 द्वारका प्रसाद मिश्र  30 सितंबर  1963 से      8 मार्च 1967  भा.रा.कांग्रेस
7 द्वारका प्रसाद मिश्रा (2 ) 9 मार्च   1967 से 29 जुलाई   1967   भा. रा. कांग्रेस
8 गोविंद नारायण सिंह 30  जुलाई 1967 से 12 मार्च  1968 भा.रा.कांग्रेस
9 नरेशचंद्र सिंह13 मार्च 1968 से 25 मार्च    1969 भा.रा.कांग्रेस
10 श्यामा चरण शुक्ल  26 मार्च 1969 से 28  जनवरी 1972 भा. रा. कांग्रेस
11 प्रकाश चंद्र सेठी29 जनवरी 1972 से 22  मार्च  1972 भा.रा.कांग्रेस
12 प्रकाश चंद्र सेठी (2 )23  मार्च 1972 से 22 दिसम्बर 1975 भा.रा.कांग्रेस
13 श्यामा चरण शुक्ल (2 )23 दिसम्बर 1975  से 29 अप्रैल 1977 भा. रा. कांग्रेस
राष्ट्रपति शासन 29 अप्रैल 1977 से 25 जून 
1977 
14 कैलाश चंद्र जोशी 26 जून  1977 से 17  जनवरी 1978  जनता पार्टी
15 विरेंद्र कुमार सकलेचा 18 जनवरी 1978 से 19 जनवरी 1980 जनता पार्टी
16 सुंदरलाल पटवा 20 जनवरी 1980 से 17 फ़रवरी 1980 जनता पार्टी
राष्ट्रपति शासन 18 फ़रवरी 1980 से 8 जून 1980 
17 अर्जुन सिंह 9 जून 1980 से 10 मार्च 1985 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
18 अर्जुन सिंह (2 )11  मार्च 1985 से 12  मार्च 1985 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
19 मोतीलाल वोरा 13  मार्च  1985 से 13 फ़रवरी 1988 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
20 अर्जुन सिंह (3)14 फ़रवरी 1988 से 24  जनवरी 1989 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
21 मोतीलाल वोरा (2 ) 25  जनवरी 1989 से 8 दिसम्बर 1989 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
22 श्यामा चरण शुक्ल (3)9 दिसम्बर 1989 से 4 मार्च 1990 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
23 सुंदरलाल पटवा (2 )5 मार्च 1990 से15  दिसम्बर 1992 भारतीय जनता पार्टी
राष्ट्रपति शासन 16 दिसम्बर 1992 से 6 दिसम्बर 1993 
24 दिग्विजय सिंह 7  दिसम्बर 1993 से 1  दिसम्बर 1998 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
25 दिग्विजय सिंह (2) 1 दिसम्बर 1998 से 8 दिसम्बर 2003 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
26 उमा भारती 9दिसम्बर 2003 से 23  अगस्त 2004 भारतीय जनता पार्टी
27 बाबूलाल गौर23 अगस्त 2004 से 29 नवम्बर 2005 भारतीय जनता पार्टी
28 शिवराज सिंह चौहान 29 नवम्बर 2005 से 12 दिसम्बर 2008 भारतीय जनता पार्टी
29 शिवराज सिंह चौहान (2 ) 12 दिसम्बर 2008 से दिसम्बर 2013 भाजपा 
30 शिवराज सिंह चौहान (3 )दिसम्बर 2013 से 16 दिसंबर 2018 भारतीय जनता पार्टी
31 कमल नाथ 17 दिसम्बर 2018 से 23 मार्च 2020भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
32 शिवराज सिंह चौहान (4) 23 मार्च 2020 से...
Share To:

Post A Comment: