रेलवे के इतिहास में पहली बार, पटरियों पर नहीं दौड़ेंगी रेल,
उधर जश्न मनाने मे दिशा-निर्देश का उल्लंघन  
एमपी मीडिया पाइंट 

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जहाँ 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की अपील प्रधानमंत्री ने बीती रात अपने राष्ट्र के नाम संबोधन में की। वहीं रेलवे ने भी एक बाद फैसला लेते हुए 21 मार्च की रात बारा बजे से 22 मार्च की रात बारह बजे तक रेल गाड़ियां नहीं चलाने का ऐलान कर दिया है। 
रेलवे के इतिहास में यह पहला अवसर होगा जब पूरे देश की पटरियां पहली बार शांत रहेंगी। कोई भी ट्रेन इन पटरियों पर दौड़ नहीं लगायेंगी। वहीं इन ट्रेनों में सवार रहने वाले दो करोड़ यात्री भी अपने अपने घरों में रहने वाले हैं। रेल सूत्रों की माने तो इस तारीख के बुक टिकटों की राशि वापस किये जाने के इंतजाम कर लिए गए हैं। 
वहीं गुजरात और महाराष्ट्र के बीच की बस सेवाओं को भी बंद कर दिया गया है। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि हमारे देश में कोरोना का खतरा अपने तीसरे चरण में प्रवेश कर चुका है। इस चरण में व्यक्ति का व्यक्ति से संपर्क होना ही इसके पॉजिटिव केस की संख्या को तेजी से बढ़ाता है। इसकी वजह से पिछले दो दिनों में कोरोना से संक्रमित लोगो की संख्या तेजी से बढ़ी है। यही वजह है कि 22 मार्च को पीएम ने जनता द्वारा, जनता के लिए, जनता पर कर्फ्यू की अपील की है। 
इस अपील का असर लोगों पर विपरीत भी पड़ रहा है। मुंबई और दिल्ली सहित अन्य शहरों में लोगों ने खाने पीने के सामान की खरीदी तेज कर दी है और जमाखोरी को बढ़ावा मिलने लगा है। हालांकि पीएम ने नागरिकों को आश्वस्त किया था कि खाद्यान्न के मामले में कमी नहीं आने दी जाएगी लेकिन इस मामले मे  उनकी अपील कारगर असर नहीं दिखा रही है।

 भाजपा के नेताओं पर नहीं हुआ असर पीएम की अपील का 

लखनऊ में गायिका कनिका कपूर की पार्टी में कई भाजपा के नेता शामिल हुए और गायिका कोरोना की पॉजिटिव पाई गई हैं। इस पार्टी में उत्तरप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सहित उनके विभाग के कई अधिकारी भी शामिल हुए थे।इनमे झालावाड के सांसद दुष्यंत सिंह भी शामिल थे। जो कनिका से मिलने के बाद और भी अन्य नेताओ से मिले हैं। अब विभाग उन लोगों की सूची बनाने में जुट गया है जो कनिका के संपर्क में आये थे। इसके बाद ही उनकी भी जाँच की जा सकती है। 
भोपाल में कमलनाथ की कांग्रेस सरकार गिर जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री के यहाँ सहभोज का आयोजन चल रहा है। जबकि एक जगह ज्यादा लोगों से एकत्रित नहीं किए जाने की अपील पीएम खुद कर चुके हैं लेकिन सत्ता पाने के नजदीक खड़े भाजपा नेता दुनिया को तबाह कर रहे कोरोना से बेखबर हैं। सब जश्न में डूबे हैं और खतरे को खुले आम आमंत्रण दे रहे हैं।
Share To:

Post A Comment: