प्रधानमंत्री के आव्हान पर बन्द रहा सफल। पूरे शहर व आष्टा विधायक ने परिवार सहित थाली बजाकर किया सम्मान

आष्टा/दिनेश शर्मा                                    एमपी मीडिया पाइंट 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस की महामारी को विश्वयुद्ध से भी भयानक बताया और देशवासियों को खुद के साथ ही अन्य लोगों के भी बचाव का मंत्र दिया। उन्होंने 22 मार्च, रविवार को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू का ऐलान किया था और लोगों से अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में जुटे डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, पुलिसकर्मियों, मीडियाकर्मियों को धन्यवाद अर्पित करने का आह्वान किया। जिस पर आज रविवार को जनता कर्फ्यू यानी जनता द्वारा खुद पर लगाया गया। ओर यह पूर्णत सफल भी रहा ।
प्रधानमंत्री मोदी ने धन्यवाद अर्पित करने का तरीका भी बताया था उन्होंने कहा था कि कोरोना वायरस के कर्मवीरों को  22 मार्च की शाम ठीक 5 बजे अपने घर के दरवाजे पर, खिड़की के पास या बालकनी में खड़े होकर 5 मिनट तक ताली बजाकर, थाली बजाकर इनके प्रति धन्यवाद अर्पित करें. पीएम मोदी ने प्रशासन से भी शाम 5 बजे सायरन बजाकर लोगों को इसकी याद दिलाने के लिए कहा था, जिस पर आज पूरे देश के साथ सीहोर जिले की सभी तहसील के छोटे छोटे कस्बो में सभी नागरिकों ने थाली, घण्टी, एवं शंखनाद करते हुए सभी डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, मीडियाकर्मियों को धन्यवाद अर्पित किया। ओर इस थैंक्यू प्रकिया में आष्टा ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ।
कुछ लोग तो इतना उत्साहित हो गए कि अपने घरों के बाहर थाली या शंखनाद करने के बजाय समूह के रूप में शहर की गलियों में पैदल जुलूस के रूप में समान बजाते हुए निकल गए तो कई नौजवान अति उत्साह में अपने दो पहिया वाहनों से बजाते हुए पूरे शहर में घूम गए ।इतना ही नही कइयो ने तो चौराहों पर अपने तरीके से आतिशबाजी भी कर डाली ।जो कि पूरी तरह से गलत रही। आज पूरे सफल बन्द के बाद प्रधानमंत्री के आव्हान पर कर्मवीरों का आभार प्रकट करने लिए शहरवासियों ने अपने घरों के बाहर खड़े हो कर थाली शंख आदि बजाए।  

 इसी कड़ी में आष्टा विधानसभा से भाजपा के विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय ने भी अपने निज निवास कोठरी नप में अपने परिवार सहित जनता कर्फ्यू का पालन किया और फिर शाम 5 बजते ही परिवार के सदस्यों के साथ थाली बजाकर पब्लिक सर्विस में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे डॉक्टर, पुलिस, मेडिकल स्टाफ, मीडियाकर्मी का धन्यवाद अर्पित किया ।
ज्ञात रहे आष्टा विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय ने प्रेस कांफ्रेंस कर जनता, आमजन से जनता कर्फ्यू को सफल बनाने की भी अपील की थी ।जिसका आज स्वयं विधायक रघुनाथ सिह मालवीय ने भी पालन किया ।
Share To:

Post A Comment: