नई दिल्ली , एमपी मीडिया पाइंट
आंकने वाले रविवार 22 मार्च को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक जनता कर्फ्यू लगाने की अपील प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में देश वासियों से की है। जनता द्वारा, जनता के लिए और जनता पर ही इस कर्फ्यू को कोरोना के खिलाफ जंग का पूर्वाभ्यास बताते हुए उन्होंने कहा कि जब भी उनके द्वारा देश वासियों से जो भी माँगा गया है, जनता ने उन्हें वो दिया है। आज जब पूरी दुनिया कोरोना से आक्रांत है तब जरूरी है कि भारत जैसे विकासशील देश की जनता इस बीमारी से लड़ाई में सरकार का साथ दे।
उन्होंने कहा कि इस बीमारी का कोई भी वेक्सिन मेडिकल साइंस खोज नहीं पाया है, ऐसी स्थिति में इस बीमारो का मुकाबला करने के लिए दो बातें ही काम की हैं... पहला संकल्प.... और दूसरा संयम...।
श्री मोदी ने कहा कि संकल्प यह लिया जाए कि हर नागरिक खुद को कोरोना से बचाये रखने के लिए समय समय पर स्वास्थ्य विभाग की हिदायतों का पालन करे। साथ ही दूसरो को भी कोरोना से संक्रमित होने से बचाए। इस कठिन वक्त में देश अपने हर नागरिक से यह मांग करता है।
आवश्यक सेवाओं से जुड़े नागरिकों के अलावा अन्य लोग घर से बाहर तभी निकले जब बहुत जरूरी हो। भीड़ भाड़ से बचें। यह संयम ही कोरोना के खिलाफ लडी जा रही जंग का मुख्य हथियार है। उल्लेखनीय है कि भारत में जब यह बीमारी अपने तीसरे चरण यानि लोगो की आवाजाही पर संक्रमण फैलाएगी तब लोगो का अपने घरों में रहना ज्यादा सुरक्षित है और प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में इस पर ही जोर देते हुए रविवार को जनता कर्फ्यू लगाने के मांग की है। उन्होंने यह भी कहा है कि इस कर्फ्यू की जानकारी कम से कम दस लोगों तक पहुंचाकर एक अच्छे नागरिक होने का परिचय दें।
उन्होंने यह भी अपील की है कि जरूरत से ज्यादा खरीदारी कर सामान का अनावश्यक स्टॉक नहीं करें। जमाखोरी से बचें। खाद्यान्न की कमी नहीं आने दिए जाने का आश्वासन भी देशवासियों को दिया।


Post A Comment: