कोरोना के दृष्टिगत माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाएं 31 मार्च तक स्थगित
 
सीहोर 20 मार्च,2020
एमपी मीडिया पाइंट 

     राज्य शासन ने विद्यार्थियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए 20 से 31 मार्च तक प्रस्तावित माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाएं 31 मार्च तक स्थगित करने के आदेश दिए हैं। स्थगित परीक्षाओं के पुन: आयोजन की तिथियां पृथक से बाद में घोषित की जाएंगी। सचिव, माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी आदेश में कलेक्टर को निर्देशित किया गया है कि 21 मार्च से प्रारंभ होने वाली उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य भी 31 मार्च तक के लिए तत्काल प्रभाव से स्थगित किया गया है। स्थगित परीक्षाओं की कार्यक्रम की तिथियां एवं मूल्यांकन कार्य प्रारंभ करने की तिथियां पृथक से घोषित की जाएगी। साथ ही समस्त के केन्द्राध्यक्ष/सहायक केन्द्राध्यक्ष को यह भी निर्देशित किया गया है कि संबंधित केन्द्र हेतु पूर्व में आवंटित 20 मार्च 2020 से 31 मार्च 2020 तक की आयोजित परीक्षाओं के प्रश्न-पत्र संबंधित थानों में ही आगामी आदेश तक सुरक्षित रखा जाए तथा इस दौरान प्रश्न-पत्र के सील्ड बंद बॉक्स को पकिसी भी दशा में मण्डल/जिला कलेक्टर की अनुमति के बिना नहीं खोला जाए। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए।
  -----------------                                                  
कोरोना के दृष्टिगत शासकीय और निजी कालेजों की वार्षिक
एवं सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित

 सीहोर 20 मार्च,2020
एमपी मीडिया पाइंट 

     राज्य शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा समस्त शासकीय, निजी विश्वविद्यालय के कुलपतियों और स्वशासी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए निर्धारित समय सारणी अनुसार निर्धारित एवं संचालित समस्त परीक्षाएं तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक स्थगित की गई हैं।
     उल्लेखनीय है शासकीय, निजी विश्वविद्यालय के कुलपतियों और स्वशासी महाविद्यालयों के प्राचार्यों द्वारा वार्षिक एवं सेमेस्टर परीक्षाओं की समय सारणी के संबंध में मार्गदर्शन चाहा गया था, सचिव उच्च शिक्षा विभाग द्वारा तत्संबंध में सभी परीक्षाएं आगामी आदेश तक स्थगित करने के निर्देश संबंधितों को दिए गए हैं।
Share To:

Post A Comment: