कुछ राज्यों में कर्फ्यू, बाकी में लॉक डाउन
पीएम करेंगे देश को संबोधित , रात आठ बजे
नई दिल्ली , एमपी मीडिया पाइंट
देश में खतरनाक कोरोना वायरस से 10 लोगों की मौत के साथ दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, महाराष्ट्र आदि राज्यों में कर्फ्यू है तो 30 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के 548 जिलों में सोमवार की शाम पूरी तरह लॉकडाउन की घोषणा की गई। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, सोमवार की रात तक इस वायरस से कुल सवा पांच सौ लोग पॉजिटिव पाए गए, जबकि पिछले 24 घंटे के दौरान नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
सोमवार (23 मार्च) को दो लोगों की कोरोना के चलते मौत हुई है, जिनमें एक पश्चिम बंगाल और एक हिमाचल प्रदेश से है। जैसे ही सभी बड़े राज्यों से इन्फेक्शन की रिपोर्ट आई, केन्द्र सरकार ने प्रतिबंधों को और कड़ा करते हुए घरेलू उड़ानों पर रोक लगा दी और नियम तोड़ने वालों को सख्त चेतावनी दी
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का कहना है कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए सिर्फ लॉकडाउन ही पर्याप्त नहीं है.
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, डब्ल्यूएचओ ने कहा कि लॉकडाउन हटने के बाद वायरस तेजी से न फैले इसके लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य के उपाय किए जाने जरूरी हैं. देशों को सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर और दुरुस्त करने की जरूरत है।
वहीं आज रात आठ बजे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी एक फिर कोरोना को लेकर देश से मुखातिब होंगे। वित्त मंत्री की पीसी के बाद जब आयकर रिटर्न की सीमा 30 जून करने की बात कही गई और कोरोना के चलते गिरते सेंसेक्स के मद्दे नजर आर्थिक घोषणा पर विचार किए जाने के बाद सेंसेक्स में उछाल देखी गई। अंदाज लगाया जा रहा है कि पीएम आज कोरोना को लेकर कई सावधानियों के साथ आर्थिक पैकेज की चर्चा भी कर सकते हैं। कोरोना को लेकर जब पूरा देश अपने अपने घरों में है तब राहत की यह खबर भी है कि पुणे की कंपनी ने जाँच किट तैयार कर लिया है।

Post A Comment: