बंद की हैट्रिक
बीएमओ डा. बीबी शर्मा
रविवार से लगातार सीहोर जिला पूरी तरह बंद है। बंद की यह हैट्रिक एतिहासिक है। लेकिन कुछ खास अड्डे खुले हुए हैं जो कोरोना वायरस को फैलाने के लिए ही तत्पर दिखाई दे रहे हैं इन अड्डों पर पुलिस की नियमानुसार कार्रवाई गौंड दिखाई दे रही, यह सबसे बड़े आश्चर्य का विषय है।
बात की जाए इछावर,आष्टा,सीहोर,नसरुलागंज,बुधनी या रेहटी की तो यहां मंगलवार को बंद की हैट्रिक दर्ज की गई। सभी प्रतिष्ठान व आवागमन के पूरे साधन बंद रहे। प्रशासन ने डंडे के बल पर करवाए लेकिन कुछेक इलाके ऐसे भी रहे जहां कानून का डंडा नहीं चला और आने वाले संकट से गाफिल झुंड बनाकर बैठे दिखाई दिए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इछावर मे बीएमओ डा. बीबी शर्मा की पहल पर नवाचार दिखाई दिया। प्रत्येक उस घर को चिन्हित किया गया जिसके परिजन अन्य प्रांतों से आए हुए हैं। बकायदा पोस्टर चस्पा किए गए हैं। "कोरोना" के प्रति जागरूकता को लेकर हिदायत दी गई है कि अन्य प्रांतों से आए व्यक्ति 14 दिन तक घर मे ही रहें। फिलहाल इस रोग से निपटने का सतर्कता ही सबसे बड़ा इलाज है। बड़ी बात यह कि इछावर सहित समस्त अस्पतालों मे अभी ओपीडी मे संख्या आधे से भी बहुत कम है।
सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट

Post A Comment: