सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट
अवंतीपुर बड़ौदिया.... है तो शाजापुर जिले के गाँव.. लेकिन आष्टा से नजदीक है। यहाँ बाबा गरीबनाथ की तपोस्थली पर उनके आदेशानुसार निशान चढ़ाया जाता है। यह निशान नौ - नौ हाथ की नौ लकड़ियों से जोड़कर बना है। इस साल इसके दो पाट बदले जाने हैं। गाँव की समिति ने इसके लिए व्यापक तैयारियां कर ली हैं। परंपरानुसार इसको पहले उतारा जाएगा और बाद में इसकी विधि विधान से पूजा कर इसको पुनः खडा किया जाएगा। इस मौके पर जतरा (मेला) भी लगता है। आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में इस मौके पर मौजूद रहते हैं। इस अवसर पर एम पी मीडिया पॉइंट की टीम भी मौके पर मौजूद रहेगी। जिसमें इसका पूरा विवरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।




Post A Comment: