कोरोना के कारण इस बार नहीं होगा चैत नवरात्र अनुष्ठान

 जपला, (झारखंड) से विनोद सागर


विगत 12 वर्षों से अधिक समय से हुसैनाबाद के महावीरजी भवन में हो रहे गायत्री परिवार के द्वारा चैत नवरात्र अनुष्ठान इस बार कोरोना वायरस के कारण स्थगित कर दिया गया है।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए गायत्री परिवार की सक्रीय सदस्या प्रो शीला सिन्हा उर्फ़ ताई जी ने बताया कि कोरोना वायरस से पूरा विश्व प्रभावित हुआ है और सरकार का निर्देश भी है कि कहीं पर भीड़ इकट्ठा न करें और ख़ुद को स्वच्छ रखें। इसी कारण इस वर्ष चैत्र नवरात्रि अनुष्ठान को स्थगित किया है। स्थगन विश्व कल्याणार्थ रखा गया है।

इस बार सभी लोग अपने-अपने घरों में ही 25 मार्च से 2 अपैल तक होने वाला चैत्र नवरात्र अनुष्ठान सांकेतिक रूप से सम्पन्न कराकर कोरोना से मुक्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करेंगे।
Share To:

Post A Comment: