आष्टा, सीहोर,इछावर  
दिनेश शर्मा, शिवराजसिंह राजपूत

कोरोना वायरस की रोकथाम की लिए बतौर एहतियातन सीहोर कलेक्टर ने जारी किए लाकडाउन के आदेश, पुलिस द्वारा की जा रही अपील ओर राजस्व विभाग द्वारा पूरे शहर में डोंडी भी माइक से पिटवाई जाने के बाद भी आष्टा मे खुली मिली दुकानें, उधर इछावर मे प्रशासन ने शाम पांच बजे के बाद दुकानों की शटरें नीचे करवा कर अपना पल्ला झाड़ा।

         अपर कलेक्टर विनोद चतुर्वेदी,सीहोर 


कोरोना महामारी के खिलाफ जंग लगातार जारी है ओर इस महामारी की रोकथाम को लेकर सरकार सभी तरह के प्रयास करने में लगी हुई है,  शहर-शहर, लाक डाउन कर हिंदुस्तान को बतौरएहितयात घर मे रुकने को बार बार कहा जा रहा है  और हिंदुस्तान 22 मार्च को  घर मे बंद हुआ भी, इमरजेंसी सेवाओ को छोड़कर सब बंद रहा।  कल देश के प्रधानमंत्री की अपील पर जनता कर्फ्यू लगाकर कोरोना को टक्कर देने का प्रयास किया गया एवं शाम को 5 बजे थाली एवं ताली बजाकर तमाम शासकीय सेवाओं मे लगे हर व्यक्ति का धन्यवाद किया गया, वही राजधानी के सबसे समीप होने से पूरे जिले में  के जिले में धारा 144 लगा दी ।   किन्तु आज संक्रमण की गम्भीरता को देखते हुए कलेक्टर ने पूरे जिले में लॉक डाउन करते हुए जिले की सभी सीमाएं सील कर दी ।एवं प्रशासन भी मैदान मे आकर आकर तमाम छोटे बड़े प्रतिष्ठान बंद करवा रहे करवाते दिखाई दिए।
आज आष्टा,इछावर, जावर  सिद्दकगंज आदि सभी जगह पुलिस के व प्रशासन के प्रयास की के बाद भी लोग लॉक डाउन को समझ नही पाए और व्यापार व्यवसाय करते दिखाई दिए। व्यापारियों ने एक शटर खोलकर दुकानदारी जारी रखी।
 पुलिस की सुबह से कई बार बाजार बंद करने की अपील करने के बाद भी बाजार खुले दिखाई दिए, ओर आखिर कर प्रशासन को माइक से डोंडी भी पिटवानी पड़ी । लॉक डाउन की लिए कलेक्टर द्वारा जो आदेश जारी किया गया है ।
उससे अस्पताल, मेडिकल, पुलिस  राजस्व , पेट्रोल डीजल पंप, उचित मूल्य की दुकान , आवश्यक सामग्री, नगरपालिका  सब्जी मंडी,  आदि इस आदेश से मुक्त रहेंगा।

Share To:

Post A Comment: