कोरोना के कहर से निपटने अब सरकार के अलावा भी सामाजिक संगठन मैदान मे आने लगे हैं। लोग अपने -अपने स्तर और क्षमताओं के अनुसार जरुरतमंदों की मदद करते दिखाई दे रहे हैं।शनिवार को घर-मोहल्लों मे पहुंच आवश्यक सामग्रियां वितरित की गईं।
वरिष्ठ कांग्रेस लीडर, प्रदेश सचिव अभय मेहता, पूर्व नगरपरिषद अध्यक्ष सुनील राठी समेत अन्य कार्यकर्ता इछावर के वार्ड-12 पहुंचे जहां उन्होंने निशुल्क मास्क वितरित किए।
मेहता ने कोरोना वायरस लड़ने और सावधानी बरतने की बात कही। मेहता ने बताया कि शनिवार से ही निशुल्क भोजन वितरण की भी व्यवस्था आरंभ कर दी गई है जिसमें नगरवासियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।



Post A Comment: