आष्टा, अक्षत पाठक
एमपी मीडिया पाइंट
भारत के दो तुकड़े करने की साजिश प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के द्वारा की जा रही हैं। दिल्ली जल रही हैं, वहा पर 45 लोगो की हत्या हुई हैं। मैं मांग करता हूं कि देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री पर इन लोगो की हत्या का मामला दर्ज किया जाए। केंद्र सरकार ने प्रदेश के बजट में कटोती की हैं। इसके बाद भी मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किसानों का कर्ज माफ किया हैं और आने वाले चार माह में शेष लोगो का भी कर्ज माफ किया जाएगा। कांग्रेस विकास की राजनीति करती हैं। यहा से गोपाल इंजीनियर तीन बार हार चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी कांग्रेस आष्टा तहसील के विकास के लिए प्रतिबंध हैं। मंत्री वर्मा ने कहा कि कांग्रेस विकास की और भाजपा मंदिर मस्जिद की राजनीति करती हैं। आपने आव्हान किया कि जिले की शांति व्यवस्था हर हाल में कायम रहनी चाहिए, यह सब हिन्दू और मुसलमानों की सामूहिक जिम्मेदारी हैं। लोक निर्माण एवं पर्यावरण विभाग मंत्री सज्जनसिंह वर्मा ने इस आशय का उदबोधन ग्राम बमूलिया भाटी में विभिन्न सड़क मार्गों के भूमिपूजन अवसर पर दिया। कार्यक्रम के दौरान वर्मा द्वारा लोगों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण हेतु कलेक्टर को निर्देशित किया।


Post A Comment: