कल नवाजे जाएंगे टेपे,
होली मिलन टेपा सम्मान समारोह कल,
कवियों व समाजसेवियों का किया जाएगा सम्मान,
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था "काव्यांश" द्वारा होली मिलन टेपा सम्मेलन का आयोजन शनिवार को आयोजित किया जाएगा इसमें साहित्यकारों कवियों के साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले नागरिकों का सम्मान किया जाएगा इस मौके पर कवि सम्मेलन का आयोजन भी होगा।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए आयोजन प्रमुख, पत्रकार मो. परवेज़ ने बताया कि शनिवार को रंभाबाई राठी माहेश्वरी धर्मशाला में शाम को 7:00 बजे "काव्यांश" के सौजन्य से होली मिलन व टेपा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा ।
संस्था के संरक्षक मोहन चंद्र प्रगट ने बताया कि होली मिलन व टेपा सम्मेलन में पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल, प्रदेश कांग्रेस सचिव अभय कुमार मेहता, भारत जोड़ो आंदोलन के प्रणेता बलवीर तोमर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश सुराना, समाजसेवी सुरेंद्र धारीवाल, किराना व्यापारी महेश राठी, एडवोकेट मुकेश प्रगट, पत्रकार राजेश शर्मा'डॉ बीएल तिवारी बाबूमोशाय, कमलेश राठौर,संगीतकार बंटी चौहान का सम्मान किया जाएगा।
इस मौके पर कवि सम्मेलन का आयोजन भी संपन्न होगा जिसमें राष्ट्रीय स्तर के कवि गीतेशवर, बाबू घायल आष्टा, हास्य व्यंग के मसूदा शाह देवास, भोपाल के कवि अशोक व्यग्र, हरदा से शफीक नादान व देवास के अजीम देवासी काव्य पाठ करेंगे।
इसके साथ ही स्थानीय कवि तथा शायर भी अपनी रचनाओं से दर्शकों को गुदगुदाएंगे।
कार्यक्रम शनिवार को शाम 7:00 बजे रंभाबाई राठी माहेश्वरी धर्मशाला में शुरू होगा।

Post A Comment: