थाली-ताली बजाकर किया कोरोना को बिदा, जमकर हुई आतिशबाजी
सीहोर/इछावर एमपी मीडिया पाइंट
दिनभर कर्फ्यूग्रस्त रही जनता ने कोरोना वायरस को थाली-ताली बजाकर आखिरकार विदा कर दिया। बात की जाए सीहोर जिले के इछावर की तो वहाँ का कोई मोहल्ला ऐसा नहीं था जहां से तालियों और थालियों की गूंज सुनाई नहीं दे रही थी।
नगर के प्राचीन शंकर मंदिर मे तो घंटियों की आवाज गूंज रही थी। मुख्य बाजार स्थित मकानों के छज्जे महिलाओं और बच्चों से भरे थे। लग रहा था जैसे कोई जंग आज हिन्दुस्तान ने जीती। जबरदस्त उत्साह और उमंग का दौर समाचार लिखे जाने तक जारी था। लोग पटाखे भी चला रहे थे। आतिशबाजी परवान चढ़ी हुई थी।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इछावर मे पदस्थ डा. मधु शर्मा ने भी थाली और ताली बजाकर कोरोमा को विदा किया और संदेश दिया कि इस वायरस से निपटने का सरल उपाय फिलहाल सजगता है।
सीहोर/इछावर एमपी मीडिया पाइंट
दिनभर कर्फ्यूग्रस्त रही जनता ने कोरोना वायरस को थाली-ताली बजाकर आखिरकार विदा कर दिया। बात की जाए सीहोर जिले के इछावर की तो वहाँ का कोई मोहल्ला ऐसा नहीं था जहां से तालियों और थालियों की गूंज सुनाई नहीं दे रही थी।

Post A Comment: