कोरोना की इस महामारी में कोई भूखा नहीं रहेगा ऐसा मेरा प्रण है- अभय मेहता

23 दिनों से अनवरत जारी भोजन प्रदाय व्यवस्था।

शिवराजसिंह राजपूत,इछावरएमपी मीडिया पाइंट 

कोरोनावायरस का दूसरा चरण शुरू हो चुका है। ऐसे में समाजसेवियों की सेवाएं लगातार जारी हैं। प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं सहकारी नेता अभय मेहता और उनके द्वारा बनाई गई "कोरोना से बचाओ संगठन" इछावर टीम जरूरतमंदों को लगातार  भोजन करा रहे हैं। वहीं अब अगर कोई आने में असमर्थ है तो वह फोन पर भी जरूरत हिसाब से भोजन की मात्रा बताकर मौके पर ही बुलवा सकते हैं ।

प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं सहकारिता नेता अभय कुमार मेहता द्वारा  इछावर नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार सेवा का संकल्प लेकर अपनी पूरी समिति के साथ मिलकर 28 मार्च से जरूरतमंद व्यक्ति के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है। नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में जरूरतमंद व्यक्ति के घर पर अपनी टीम के माध्यम से भोजन पहुंचाया जा रहा है।
मीडिया से चर्चा करते हुए मेहता ने बताया कि हमारे प्रयास निरंतर ही जारी रहेंगे। हमारी कोशिश यह है कि हम इसको आखरी तक चलाएंगे। बताया कि इस काम में हमे प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है। और नगर के समाजसेवियों द्वारा भी पूर्ण सहयोग मिल रहा है। आज रविवार को एसबी होम्स निवासियों द्वारा खीर सब्जी का प्रबंध किया गया है।
वही उन्होंने बताया कि वार्डों के अनुसार लोगों को भोजन कराया जा रहा है। और उन्होंने बताया कि 28 मार्च से 20 पैकेट से शुरुआत हुई थी लेकिन आज 600 पैकेट के लगभग पहुंच चुके हैं। 28 मार्च से आज तक लगभग दस हजार पैकेट वितरित हो चुके हैं। मेहता ने कहा कि जिन परिवारों में भोजन बनाने की व्यवस्था है।वही लोकडॉउन  को लेकर ख़याम  घर पर ही रहे बहुत जरूरी काम हो तो ही घर से बाहर निकले विपदा की इस घड़ी में सभी का सहयोग करें लॉकडाउन का पालन करें।
Share To:

Post A Comment: