प्रतिबंध के बावज़ूद बिक रही शराब___"कही तुम वही तो नहीं"



दिनेश शर्मा,  आष्टा
 एमपी मीडिया पाइंट 

सिद्दीकगंज क्षेत्र में अज्ञात चोरो ने मचाया तांडव' बाईक चोरियों के बाद आज शराब दुकान को बनाया निशाना और ले उड़े 60-70 हजार रुपये मूल्य की शराब,
घटना के बाद जनता का सिद्दीकगंज पुलिस से एक ही सवाल__कहां गई आपकी गश्त !!
बतादें कि आज मंगलवार को खाचरौद में देशी शराब दुकान के सीसी टीवी कैमरे और ताले तोड़कर चोरों वारदात को अंजाम दिया जिसमे वह लगभग 22 पेटी देशी शराब लेजाने सफल रहे जिसकी कीमत अनुमानित 60 से 70 हजार रुपये बताई जा रही है।                               

बतादें कि इसके पहले बीते सप्ताह ही जावर थानांतर्गत ग्राम डोडी की देशी शराब दुकान में हुई  2 लाख रुपये की चोरी हुई थी। चोरी की इस वारदात मे लिप्त चोरों का अब भी पता नहीं चल पाया है।             

खाचरोद चौकी प्रभारी ने बताया कि इस मामले में कुछ संदेही लोगो से पूछताछ कर रहे हैं।
आशंका जाहिर की जा रही है कि कहीं ऐसा तो नही की डोडी शराब कलारी और खाचरोद कलारी में हुई चोरी करने वाली चोर गैंग एक ही हो ?
बताते हैं कि लॉकडाउन के चलते भी शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शराब धड़ल्ले से बिक रही है। तो फिर वह शराब कहां से आ रही है!इस बिंदु पर भी जांच आवश्यक दिखाई देती है।
Share To:

Post A Comment: