प्रशासनन अलर्ट, एडीएम-एएसपी पहुंचे आष्टा,क्वारिंटाइन स्कूल भवन का किया निरीक्षण


आष्टा,   एमपी मीडिया पाइंट          


रायसेन में निकले कोरोनो पॉजिटिवो ने बड़ाई चिंता सीहोर जिला प्रशासन हुआ सजग ।

रायसेन में निकले कोरोनो वायरस के तीन अन्य  पॉजिटिव व्यक्तियों में से एक व्यक्ति जमात में होकर आष्टा के सिद्दीकगंज- खाचरोद क्षेत्र के  आधा दर्जन गांवों  में तफरी कर गया था। इसी वजह से  29 लोगो को क्वारंटाइन किया गया है जो कि किसी भी प्रकार से उक्त व्यक्ति के सम्पर्क में आये थे ।
आज आष्टा आये अतिरिक्त कलेक्टर , और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा  कवारेंटिंन बने मॉडल स्कूल (मुगली रोड) का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया।

अधिकारियों ने पत्रकारों को  बताया कि 28 सदिंग्ध व्यक्तियों को मॉडल स्कूल में किया क्वारीटाइन, 8 के सेंपल भोपाल भेजे, रिपोर्ट का इंतजार है ।वैसे रायसेन में मिला कोरोना पाजेटिव व्यक्ति आष्टा के गांवों से 21 मार्च को ही निकल गया था। समय लंबा हो जाने से किसी के पॉजिटिव रिपोर्ट आने की सम्भावना नहीं है।
फिर भी हम सूचना मिलते ही सजग हो गए है । इसके बाद भी हमारे द्वारा उन सभी लोगों को चिन्हित कर यहाँ लाया जा रहा है और कवारेंटाइन किया जा रहा है ।
एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा लॉक डाउन 3 मई तक बड़ा दिया है , प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है । चूंकि अपन भोपाल और इंदौर के मध्य में है ऐसे में किसी भी प्रकार की रिस्क नह़ीं लगें । सम्भवतः  20 अप्रेल के बाद परिस्थिति देखकर कितनी रियायतें  अपन दे सकते है।विचार करेंगे।अभी तो लॉक डाउन का पालन कड़ाई से कराया जाएगा।                मौके पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अंजू अरुण विश्वकर्मा, थाना टीआई अरुणा सिंह भी मौजूद रही।
Share To:

Post A Comment: