आष्टा, दिनेश शर्मा एमपी मीडिया पाइंट
आष्टा अनाज मंडी प्रशासन की कार्यकुशलता ही है कि आज सब्जी मंडी की सम्पूर्ण कार्य व्यवस्था का लॉक डाउन के सभी नियमो के पालन के होते हुए सफल संचालन हो रहा है ।प्रांगण में सब्जी क्रेताओं विक्रेताओं दलालो, आदि सभी आने जाने वालों को मंडी सचिव योगेश नागले अपने मातहतों से साथ प्रवेश द्वार पर सेनेटाइजर से हाथ धुलवा रहे है ,ओर सभी को मास्क लगाने के लिए बराबर प्रेरित कर रहे है ।
सचिव और उनका पूरा स्टाफ मन से सेवा कर स्तानीय प्रशासन की भावनाओ पर खरा उतर रहा है ।
सब्जी नीलामी के समय मंडी प्रशासन, परिसर में लगे अपने लाउडस्पीकर से बराबर चेतावनी देते हुए सभी लोगों को नियमो व आवश्यक संक्रमण के बचाओ का पालन की लिए बताता रहता है ।
सब्जी विक्रेताओं, दलालो की दुकानों के सामने बाकायदा लोगो को खड़े होने लिए गोले भी बना दिये गए है । जिससे कि आपस मे सही तरीके से शोशल डिस्टनसिंग बनी रहे ।
प्रांगण में सी सी टीवी कैमरों से सतत निगरानी रख कर यह प्रयास भी किया जाता है कि कोई भी अनावशयक परिसर में थूके नही, ओर पेशाब आदि न करे ।और प्रागण स्वच्छ बना रहे ।
आस पास के गांवों से रोजाना लगभग 500 से 700 कुंटल सभी प्रकार की सब्जियां नीलामी हेतु आती है ।जिन्हें फुटकर व्यापारी खरीद कर फिर शहर में बेचते है ।
आज जिस तरह से अनाज मंडी परिसर में सब्जी मंडी का संचालन मंडी सचिव और उनके सहायको द्वारा किया जा रहा है ।उससे सब्जी मंडी में होने वाले कोरोना संक्रमण की सभी शंकाओ को समाप्त कर दिया है ।और स्थानीय प्रशासन भी मंडी प्रशासन को यह जिमेदारी देकर अब सम्भवतः सुकून महसूस कर रहा होगा ।





Post A Comment: