Home
Unlabelled
सिवनी के गांव मे दिखे दो भटके हुए हाथी
दो हाथी भटककर पहुंचे धूमा क्षेत्र
सिवनी जिले के ग्राम धूमा में रात 11:00 बजे के आसपास दो हाथी पहुंचे लोगों को जानकारी लगते ही वन अमले को इसकी जानकारी दी गई और वन अमले ने मौके पर पहुंचकर हाथियों पर नजर रखा और देखते ही-देखते हाथी धूमा ग्राम के फोर लाइन क्रास करते हुए छपरा गांव के जंगलों की तरफ बढ़ गए। आज भी धूमा वन विभाग द्वारा हाथियों पर नजर रखी जा रही है विगत माह भी इसी प्रकार गणेशगंज क्षेत्र में 2 हाथी दिखाई दिए थे जो नरसिंहपुर के तरफ बढ़ चुके थे फलहाल दोनों हाथी घंसौर की तरफ जा रहे हैं। यह हाथी किसी नेशनल पार्क के हैं या किसी अन्य प्रदेश के हैं, परंतु निश्चित कि दोनों हाथी भटक चुके हैं। बार-बार वह अपने गणतव्य स्थान की तलाश में आवाजाही कर रहे हैं फिलहाल इन हाथियों के कारण जान-माल के नुकसान का कोई समाचार नहीं है।
Back To Top
Post A Comment: