फील्ड मे स्वास्थ्य विभाग का अमला
                तहसीलदार, राजेंद्र जैन


इछावर , एमपी मीडिया पाइंट 


इछावर ब्लॉक में कोरोना महामारी से निपटने के लिए सात रेपिड रिस्पोंस टीमों का गठन किया गया है जो इच्छावर के विभिन्न क्षेत्रों में घर घर जाकर बाहर से आए हुए लोग हैं उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है, टीम में एक डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सेज और एमपीडब्ल्यू आदि रखे गए हैं  7 जोन इस प्रकार है 1- अमलाहा, 2- दीवाडिया ,3- ब्रिजिशनगर , 4- भाऊखेडी , 5- रामनगर 6- इछावर शहरी 7- वीरपुरडेम अबिदाबाद प्रत्येक जोन में लगभग 20 से 25 ग्राम रखे गए है अभी तक 1442 लोगो का मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है जिसमें 29 विदेश से आए व भारत के अन्य राज्यों से आए 323 लोग है एवं प्रदेश के अन्य जिलों से आए लोगों की संख्या 1119 है
इछावर अस्पताल में एक कोरोना का कण्ट्रोल रूम भी बनाया गया है जो 24 घंटे कार्य कर रहा है इसमें 6 लोगों की ड्यूटी लगाई गई है इस कॉल सेंटर का फोन नंबर 992679681 है कॉरोना से संबंधित कोई भी जानकारी फोन करके दी जा सकती है 
खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ बीबी शर्मा ने बताया गया कि इछावर ब्लाक में 7 रेपिड रिस्पोंस टीम बनाई गई है जिनके द्वारा अभी तक 1442 लोगो का परिक्षण कर होम क्वारंटाइन की सलाह दी गई है एवं इनके घर पर होम क्वारंटाइन का स्टीकर भी लगाया गया है होम क्वारंटाइन का मतलब जो व्यक्ति बाहर से आया है उनको अपने घर में ही एक अलग हवादार कमरे में रहना है एवं 14 दिवस तक बाहर नहीं निकलना है यहाँ तक की अपने घर के सदस्यों से बभी दूरी बना कर रखना है इस दौरान अगर कोई लक्ष्ण जैसे सर्दी खांसी बुखार आदि हो तो निकटतम स्वास्थ्य केंद्र अथवा कण्ट्रोल रूम पर सूचित करना है 
होम क्वारंटाइन किये गए व्यक्तियों पर निगाह रखने के निर्देश ग्राम के पटवारी, पंचायत सचिव, आंगनवाडी कार्यकर्ता आशा कार्यकर्ता को दिए गए है 
अभी तक इछावर ब्लाक में कोई भी कोरोना बीमारी से संधिग्ध मरीज नहीं पाया गया है परन्तु फिर भी सामुदायिक स्वा. केंद्र इछावर में एक 5 बिस्तरीय वार्ड कोरोनो संदिग्ध मरीजों को रखने के लिए बनाया गया है एवं उससे सम्बंधित समस्त तैयारी पूर्ण कर ली गई है।

दूसरी तरह इछावर तहसीलदार राजेंद्र जैन का कहना है कि प्रशासन पूरी तरह से कमर कसे हुए है। हालातों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन को लगातार सभी का सहयोग प्राप्त हो रहा है। जिला प्रशासन के निर्देशों का पूर्ण रुप से परिपालन हो रहा है। अभीतक इछावर तहसील के 156 गांवों से किसी भी प्रकार की कोई सूचना कोरोना वायरस के नजदीक किसी भी व्यक्ति को पाए जाने की नहीं है।


लगे हैं इछावर के चिकित्सक 


Share To:

Post A Comment: