नहीं हुई सामुहिक नमाज़ अदा
इछावर , एमपी मीडिया पाइंट
शुक्रवार को इछावर नगर सहित तहसील की समस्त मस्जिदों मे जुमे की नमाज़ सामुहिक रुप से अदा नहीं हुई। क्षेत्र के सभी मुस्लिमों ने अपने-अपने घरों मे ही नवाज पढ़ी।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए तहसीलदार राजेंद्र जैन ने बताया कि प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस के चलते एहतियात बरतने की अपील मुस्लिम समुदाय से की गई थी जिसका असर शुक्रवार को उस समय स्पष्ट दिखाई दिया जब मुस्लिमों द्वारा जुमे की सामुहिक नमाज़ अदा नहीं की गई।
तहसीलदार जैन ने बताया कि हिंदू समुदाय के लोगों को भी धार्मिक , सामाजिक कार्यक्रम मे एकसाथ उपस्थित नहीं रहने की सलाह दी गई है। श्री जैन के अनुसार अभीतक सभी समाजों का भरपूर सहयोग प्रशासन को मिल रहा है।

Post A Comment: