इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
सीहोर कलेक्टर के कुशल नेतृत्व एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व इछावर के निर्देशानुसार इछावर में कोरोना वायरस से बचाव के लिए मेडिकल कॉम्बैट टीम के साथ संयुक्त रूप से समझाइश दी गई एवं बाहर से आए व्यक्तियों को 14 दिनों के लिए क्वॉरेंटाइन में रहने की सलाह दी गई अन्य सभी ग्रामवासियों को सुरक्षित रहने के उपाय भी बताए गए ।क्वॉरेंटाइन किए गए लोगों से यह भी पूछताछ की गई कि उन्हें कोई सर्दी खांसी जुकाम बुखार के लक्षण तो नहीं है। यदि उक्त कोई लक्षण पाया जाए तो वह शीघ्र संबंधित कोटवार, पटवारी, सचिव या आशा कार्यकर्ता से संपर्क करें या तहसील कार्यालय इछावर में कंट्रोल रूम पर संपर्क कर सूचित करें।तहसीलदार राजेंद्र जैन ने बताया कि कोरोना वायरस से निपटने मे पुलिस,स्वास्थ्य विभाग,समजासेवियों एवं मीडिया का भरपूर सहयोग मिल रहा है। इस दिशा मे मीडिया का सकारात्मक सहयोग बेहद सराहनी है। इछावर तहसील मे अबतक एक भी व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाया गया। प्रशासनिक स्तर पर पूरे प्रयास जारी हैं कि इछावर तहसील मे कोरोना वायरस का प्रवेश पूर्ण रुप से निषेध बना रहे।
इछावर तहसील के ग्राम दौलतपुर और अमलाहा मे कुछ लोग बाहर से आए हुए थे उनके ठहरने और भोजन की व्यवस्था प्रशासनिक स्तर पर की गई है। इस व्यवस्था मे भी जनसहयोग प्राप्त हो रहा जोकि सराहनीय है।


Post A Comment: