सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट
लॉक डाउन को लागू हुए आज 4 अप्रेल को ग्यारहवाँ दिन बीतने को है। जिला मुख्यालय पर दिव्यांग जनों के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है।
भारत सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के पालनार्थ कोरोना वायरस (कोविड-19) वैश्विक महामारी के कारण निर्मित आपात स्थिति में लॉकडाउन अवधि में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण की रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए 14 अप्रैल 2020 तक लॉकडाउन के दौरान दिव्यांगजनों के सरंक्षण एवं सुरक्षा के लिए उनकी समस्याओं एवं परामर्श हेतु सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग द्वारा संचालित जिला विकलांग एवं पुर्नवास केन्द्र सीहोर द्वारा नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष में दिव्यांगजन अपनी समस्याओं के परामर्श हेतु प्रशासनिक अधिकारी अंकिता ठाकुर-7999622791, पीएंडओ डी.डी.नागले-8982191701, सीनियर फिजियोथैरेपी डॉ धर्मेन्द्र ताम्रकार- 9425026905, ऑडियोलाजिस्ट नवल किशोर मालवीय-9300569092, स्पेशल एजुकेटर- उमा दीक्षित- 9340372320 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त करें।


Post A Comment: