अज्ञात व्यक्तियों ने कुओं में घोला जहर 


शिवराजसिंह राजपूत, इछावर                     एमपी मीडिया पाइंट 


इछावर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम ढाबलामाता के एक सरकारी कुँए एवं दो लोगो के अन्य कुएं में अज्ञात व्यक्तियों ने जहर डालकर एक बड़े हादसे को अंजाम देने का प्रयास किया।
जानकारी देते हुए वाटर सप्लायर चौकीदार तुलसीदास बैरागी पिता लक्ष्मणदास बैरागी ने बताया कि सोमवार करीब 3:30 बजे मैं मोटर बंद करने जा रहा था तभी तीन व्यक्ति प्लैटिना बाइक से कुएं की ओर से आ रहे थे। जो मुझे क्रास हुए। वाहन पर नंबर नहीं थे। गाड़ी का मास्क टूटा हुआ था। तब मैं मोटर बंद करके गांव ढाबलामाता चला गया। वही जानकारी देते हुए चौकीदार तुलसीदास ने बताया कि उसी कुएं के पास ढाबलामाता निवासी मीराबाई पत्नी शिवनारायण जाति भील खेत में गेहूं कर रही थी। 
तभी मीराबाई ने कुएं में कुछ मिलाते हुए उन लोगों को देख लिया था। घटना को सोमवार करीब दोपहर 3:30 बजे अंजाम दिया गया।अभी मीराबाई गांव में पहुंचकर शाम करीब 5:00 बजे मुझे इस बात की जानकारी दी सरकारी कुएं में इन व्यक्तियों ने कुछ मिलाया है।
वही चौकीदार ने बताया कि दूसरे मुकेश पिता किशोरीलाल परमार महेंद्र पिता शिवनारायण ठाकुर इनके कुएं में भी जहर पाया गया।
चौकीदार ने बताया कि इन सब जानकारियों के बाद मैंने इछावर एसडीएम, पीएचई विभाग सीहोर इछावर थाना को जानकारी दी। फिर रात करीब 9:30 बजे इछावर एसडीएम प्रगति वर्मा पहुंची। और मंगलवार सुबह पीएचई विभाग के द्वारा सैंपल ले जाया गया है।
कल से ग्राम में पानी की स्थिति बिगड़ी हुई है। अपने निजी साधनों से ग्रामीण पानी की पूर्ति कर रहे हैं।
---------------

यह बोले अधिकारी 

 इस संबंध में इछावर तहसीलदार राजेंद्र जैन  ने बताया कि ग्राम ढाबलामाता में एक सरकारी कुआं सहित दो व्यक्तियों के कुएं में अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा जहर मिलाया गया है । ऐसी सूचना मिली थी सूचना के अनुसार तत्काल मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और तीनों कुएं सहित पानी की टंकी को सील कर दिया गया है। और ग्रामीणों द्वारा अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ इछावर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
Share To:

Post A Comment: