अभूतपूर्व आयोजन, पहले घरों हुई बिजली गुल फिर जगमगा उठे हजारों दीप



इछावर, एमपी मीडिया पाइंट 

देश,प्रदेश महानगरों के साथ सीहोर जिले का इछावर तहासील मुख्यालय भी हजारों दीप से जगमगा गया। नगर के तमाम मोहल्ले जय श्रीराम के उद्घोषों और भारत माता की जय के नारों से गुंजाएमान रहे।

ठीक रात 9 बजे घरों की लाईट बंद हो गई और घर के द्वार गेलरियां और छत हजारों  दीपों से जगमगा उठे। महामारी के खिलाफ जंग का यह भाग 9 मिनट अर्थात 9 बजकर 9 पर खत्म हुआ। सीहोर नगर सहित जिले की सभी तहसीलों से इसी प्रकार के समाचार प्राप्त हो रहे हैं। अनेक स्थानों पर जमकर आतिशबाजी भी की गई। आज के दीपोत्सव कार्यक्रम की सफलता के पीछे कई संतोषजनक , सहासी पैगाम छोड़े हैं। नागरिक बताते हैं कि इस  आयोजन से निराशा मे आशा के दीप जले हैं जो बेहद शुभ संकेत है।
Share To:

Post A Comment: