सैल्यूट इछावर अस्पताल,समूचे इछावर के सांथ सैकड़ों दीप से जगमगाया अस्पताल,दिल दिया है जान भी देंगे.. ऐ वतन तेरे लिए...देशभक्ति गीत के सांथ उतारी समूचे स्टाफ ने आरती
इछावर , एमपी मीडिया पाइंट
देश,प्रदेश महानगरों के साथ सीहोर जिले का इछावर तहासील मुख्यालय भी हजारों दीप से जगमगा गया। नगर के मोहल्ले जय श्रीराम के उद्घोषों और भारत माता की जय के नारों से गुंजाएमान हो गए।
ठीक रात 9 बजे घरों की लाईट बंद हो गई और घर के द्वार गैलरियां और छत हजारों दीपों से जगमगा उठे।
इछावर अस्पताल मे दीपोत्सव का अभूतपूर्व आयोजन हुआ। अस्पताल जहां सैकड़ों दीपों से जगमगा रहा था वहीं 9 मिनट तक अस्पताल मे देशभक्ति के तराने गूंजते रहे। समूचा स्टाफ हाथ जलते दीप लेकर आरती उतारता रहा। खासबात यह थी कि अपनी जान हथेली पर रखते हुए कोरोना से जंग लड़ने वाला स्वास्थ्य विभाग का अमला बेहद उत्साहित नजर आ रहा था। उक्त आयोजन अनेक विभागों और संस्थाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया।


Post A Comment: