दिल्ली स्थित तब्लीगी जमात के निजामुद्दीन मरकज में शामिल होने, बीमारी या विदेश दौरे की जानकारी छुपाने वालों को हिमाचल प्रदेश के डीजीपी सीताराम मरडी ने अल्टीमेटम दे दिया है। डीजीपी ने ऐसे सभी लोगों को चेताया था कि रविवार शाम पांच बजे तक हर हाल में अपनी जानकारी खुद आगे आकर पुलिस, स्वास्थ्य विभाग या जिला प्रशासन को देना सुनिश्चित करें।
अगर इस मियाद के दौरान जानकारी नहीं दी गई तो इसके बाद उनकी वजह से किसी भी अन्य के कोरोना से संक्रमित होने पर हत्या के प्रयास और मृत्यु होने पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। डीजीपी ने एक वीडियो बयान जारी कर यह चेतावनी वाला अल्टीमेटम जारी किया है।दरअसल, दिल्ली स्थित मरकज से हिमाचल समेत देशभर में गए लोगों में से बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। हिमाचल में ही अब तक तब्लीग से जुड़े छह लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से किसी ने भी पुलिस या प्रशासन से संपर्क नहीं किया था और पुलिस ने ही इन्हें ढूंढ निकाला और बीमारी के लक्षण मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इनके सैंपल लिए थे।
पुलिस अब तक जानकारी छुपाने पर आपदा प्रबंधन एक्ट की धाराओं में 85 लोगों के खिलाफ सत्रह मामले भी दर्ज कर चुकी है। लेकिन अभी भी लोग खुद सामने आकर जानकारी नहीं दे रहे हैं। ऐसे में अब आपदा प्रबंधन कानून के साथ-साथ आईपीसी की धारा 307 व 302 के तहत भी मामले दर्ज किए जाएंगे।

Post A Comment: