लगातार जारी है, तहसीलदार का भ्रमण



इछावर,  एमपी मीडिया पाइंट 

इछावर तहसीलदार राजेन्द्र जैन लगातार ग्रामों में भ्रमण कर ग्रामीणों को कोरोना वायरस के खतरे से आगाह कर इससे बचाव को लेकर जागरूक कर रहे हैं। साथ ही लॉकडाउन का पालन करने एवं सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने को भी प्रेरित कर रहे हैं।

               तहसीलदार राजेंद्र जैन

बुधवार को इछावर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम मुवाड़ा पहुचे और लोगों को कोरोना वायरस जैसी भयानक महामारी से बचने के लिए घर घर जा कर ग्रामीणों को जागरूक किया। साथ ही ग्रामीणों को मास्क लगाने एवं सार्वजनिक स्थानों पर कोरोना से बचाव के  लिए समझाइश दी। वही जो लोग बाहर से आए हैं,उनके घर घर जाकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना।
मीडिया से चर्चा के दौरान तहसीलदार राजेंद्र जैन ने बताया कि लगातार हमारा भ्रमण ग्रामीण क्षेत्रों में जारी रहेगा। और उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को यदि किसी प्रकार की आवश्यक वस्तुओं जैसे सब्जी आदि की जरूरत हो तो तुरंत ही बताएं। वहीं मरीजों को लेकर तहसीलदार जैन ने बताया कि पूरा ब्लॉक में लगभग 2200 लोगों की जांच हुई है। बाकी 16 लोगों की रिपोर्ट शाम तक आना है। बाकी अभी पूरे ब्लॉक में इस प्रकार के संक्रमण का कोई भी मरीज नहीं मिला है।
साथ ही,योगेंद्र मेवाड़ा पटवारी,ग्राम सचिव दिनेश गैलेरिया,सरपंच पुत्र राजेश मीणा,ग्राम कोटवार मांगीलाल,तिलक राम वर्मा,आदि उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment: