एक क्लिक पर मिलेगी कोरोना संक्रमण से जुड़ी ये जानकारी-  
सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट 

एमपी कोरोना व्हॉट्सएप हेल्पडेस्क और जनसम्पर्क एमपी एफबी मैसेंजर चैटबॉट की मदद से कोरोना वायरस संक्रमण के कारण व लक्षण, बरती जाने वाली सावधानियां व बचाव के उपाय, अस्पतालों में दी जा रही सुविधाएं, हेल्पलाइन नंबर आदि की पुख्ता जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। इसके अलावा कोरोना से जुड़ी अपडेट लेने व आमजन द्वारा योगदान करने संबंधी लिंक भी हेल्पडेस्क और चैटबॉट में मिलेगी।

    
 एमपी कोरोना व्हॉट्सएप हेल्पडेस्क : इस तरह करें इस्तेमाल-  एमपी गर्वन्मेंट कोरोना व्हॉट्सएप इन्फोडेस्क के जरिए मध्यप्रदेश में कोरोना नियंत्रण व रोकथाम संबंधी जानकारी ली जा सकेगी। इसके लिए आपको अपने व्हॉट्सएप से मोबाइल नंबर +917834980000 पर Hi टाइप कर भेजना होगा और दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा। इसके अलावा https://wa.me/+917834980000?text=Hi लिंक पर क्लिक करके भी कोरोना व्हॉट्सएप हेल्पडेस्क से संपर्क किया जा सकता है।
     जनसम्पर्कएमपी फेसबुक मैसेंजर कोरोना चैटबॉट : इस तरह करें उपयोग- फेसबुक मैसेंजर के जरिए कोरोना चैटबॉट का उपयोग करने के लिए आपको फेसबुक पर जनसम्पर्क मध्यप्रदेश के आधिकारिक पेज https://www.facebook.com/jansampark. madhyapradesh/ पर जाना होगा और दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा। इसके अलावा आप m.me/jansampark.madhyapradesh लिंक के जरिए भी सीधे फेसबुक मैसेंजर कोरोना चैटबॉट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Share To:

Post A Comment: