न कोरोना का खौफ, न काहे का डर, लॉकडाउन की ऐसे धज्जियां उड़ा रहे हैं अधिकारी,आष्टा के एसडीएम और तहसीलदार का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल,जमकर हो रही किरकिरी
दिनेश शर्मा, आष्टा एमपी मीडिया पाइंट
खतरनाक कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से बचाने के लिए मोदी सरकार ने देश में लॉकडाउन का ऐलान किया, मगर हालत यह हैं कि जिम्मेदार अधिकारी ही इसे गंभीरता से लेने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। बीते दिनों केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में देशव्यापी लॉकडाउन लगाया और देशवासियों से सोशल डिस्टेंसिंग(सामाजिक दूरी) कायम करने की अपील की गई।मगर इसबीच सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें वायरल हो रही हैं कि जिम्मेदार अधिकारी ही सोशल डिस्टेंसिंग (सामाजिक दूरी)की धज्जियां उड़ा रहे हैं और ऐसी विषम परिस्थितियों में भीड़ इकट्ठा कर बाकायदा टेबल पर पार्टी की जा रही हैं।
जिस तरह से मध्यप्रदेश में आज दिनांक तक 450 से अधिक मरीज पॉजिटिव हो गए ओर जिस तेजी से मध्यप्रदेश में कोरोनो संक्रमण के मरीज बढ़ रहे हैं वह चिंता का विषय है, लेकिन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के गृह जिले सीहोर की आष्टा तहसील की एसडीएम अंजू अरुण विश्वकर्मा और तहसीलदार रवि वर्मा सोशल डिस्टेंसिग का मख़ौल बनाकर धज्जियां उड़ा रहे है इससे आष्टा जनता के साथ यह लोकडाउन का पालन बेईमानी लगता है और आष्टा की जनता अपनेआप को ठगा हुआ महसूस कर रही है ।
दरअसल, कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच आष्टा एसडीएम अंजू अरुण विश्वकर्मा, तहसीलदार रवि वर्मा की सोशल डिस्टेंसिंग( सामाजिक दूरी) मानदंडों की धज्जियां उड़ाते हुए एक तसवीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही ।
ज्ञात रहे आष्टा एसडीएम अंजू अरुण विश्वकर्मा बीते दिनों भी अपने कार्यो से सुर्खियों में रह चुकी है विदित रहे कि बीते माह आष्टा के प्राचीन शंकर मंदिर के साउंड सिस्टम को बंद करवाने को लेकर तत्कलीन कमलनाथ सरकार की जमकर पूरे देश मे किरकिरी करवा चुकी है।लिहाजा फिर इन एसडीएम मोहदय का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिससे इस वक्त सोशल मीडिया पर प्रशासन की जमकर किरकिरी हो रही है। ओर अधिकारियों की इस लापरवाही से आम नागरिकों में भी गलत संदेश जा रहा है ।इससे ऐसा लगता है कि आज भी अधिकारी इस महामारी को लेकर गंभीर नहीं है। जिम्मेदार अधिकारी ही लापरवाह नजर आएं तो समझा जा सकता है कि पब्लिक तो फिर पब्लिक ही है...


Post A Comment: