दूरदर्शन के ऐतिहासिक सीरियल रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाकर लोकप्रिय हुए एक्टर श्याम सुंदर कलानी का आज पिंजौर में निधन हो गया है। रामायण में श्रीराम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। मालूम हो लॉकडाउन के बीच दूरदर्शन पर रामायण का फिर से प्रसारण किया जा रहा है जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है और टीआरपी के सभी रिकॉर्ड तोड़ रहा है।

अरुण गोविल ने ट्विटर पर शोक संदेश में लिखा है- श्याम सुंदर के निधन की ख़बर सुनकर मैं दुखी हूं। उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाया था। बहुत अच्छी शख़्सियत और सज्जन व्यक्ति। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।
Share To:

Post A Comment: