ग्रामीण महिलाओं की अभिनव पहल,
मास्क बनाने मे जुटीं,
एक लाख मास्क बनाने का लक्ष्य


योगेश राजपूत, बुधनी
एमपी मीडिया पाइंट 

बुधनी तहसील मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित ग्राम बगवाड़ा की महिलाओं ने कोरोना की महामारी से लड़ने के लिए ढाल का काम कर रहे मास्क की कमी को दूर करने का बीड़ा उठाया हैl 
गांव की अनेक महिलाएं खाली समय में मास्क बनाने का काम कर रही हैंl इसके लिए ट्राइडेंट लिमिटेड द्वारा मटेरियल उपलब्ध करवाया गया है और उनके निर्देशन में ही महिलाएं मास्क बनाने का काम कर रही हैं।
इसके लिए इन महिलाओं को शुल्क भी दिया जाएगा लेकिन कुछ महिलाओं ने यह काम बिना किसी मेहनताना लिए ही करने का निर्णय लिया हैl  इस काम को अंजाम दे रही महिलाओं ने बताया कि 100000 मास्क बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।जैसे-जैसे काम पूरा होता जाएगा बने हुए मास्क ट्राइडेंट को सौंप  दिए जाएंगेl
महिलाओं का कहना है कि वक्त के मुताबिक हमे वैश्विक  महामारी "कोरोना" से निपटना है। मिल-जुलकर निपटेंगे और सीहोर जिले मे कोरोना को नहीं आने देंगे।
Share To:

Post A Comment: