योगेश राजपूत,बुधनी
एमपी मीडिया पाइंट
कोरोना महामारी के चलते सरकार ने एक तरफ जहां शराब की सरकारी दुकान बंद करने के आदेश दे रखे हैं जिससे अब मय के शौकीनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन उन्होंने अब इसका भी हल ढूंढ निकाला हैl
सुरा के शौकीन ग्रामीण क्षेत्रों की और रुख करने लगे हैं नतीजतन अब बड़े पैमाने पर कच्ची शराब का कारोबार फल-फूल रहा हैl गत दिवस इसकी शिकायत मिलने पर बुधनी थाना प्रभारी संध्या मिश्रा ने एसडीओपी अजय सगर के मार्गदर्शन में पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आधा दर्जन गांवों में छापामार कार्यवाही की हालांकि इस दौरान पुलिस के आने की भनक लगते ही यह शराब के कारोबारी मौके से फरार हो गए खांडा बढ़, जोशीपुर ,पुराना होलीपुरा डूब आदि गांवों में बड़ी मात्रा में शराब के कारखाने पकड़े गए जिन्हें पुलिस ने नष्ट कर दिया उल्लेखनीय है कि इन क्षेत्रों में गुड एवं हानिकारक नौसादर को मिलाकर कच्ची शराब बनाई जाती है जिसे होशंगाबाद, इटारसी, बुधनी आदि स्थानों को भेजा जाता है लेकिन शराब दुकान बंद होने से अब बड़ी संख्या में शराब के शौकीन निजी नाव, डोंगो की मदद से होशंगाबाद की ओर से नर्मदा पार कर गांवों में पहुंच रहे हैंl
बतादें कि शराब की दुकानें बंद कर देने से सरकार को जबरदस्त राजस्व हानि के दौर से गुजरना पड़ रहा है वहीं दूसरी तरफ शराब का अवैध धंधा तेजी के साथ फल-फूल रहा है। शराब के शौकीन और लतियल अब पक्की से कच्ची की ओर अपना रुख किए हुए हैं। पुलिस को अवैध इन इंतजामों के विरुद्ध एक अलग ही मोर्चा खोलना पड़ रहा है।
एमपी मीडिया पाइंट
कोरोना महामारी के चलते सरकार ने एक तरफ जहां शराब की सरकारी दुकान बंद करने के आदेश दे रखे हैं जिससे अब मय के शौकीनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन उन्होंने अब इसका भी हल ढूंढ निकाला हैl


Post A Comment: