कलेक्टर ने कोरोना वायरस को लेकर किया दौरा


इछावर,एमपी मीडिया पाइंट 


 मंगलवार को सीहोर जिला कलेक्टर अजय गुप्ता ने कोरोना वायरस को लेकर ग्रामीण इलाकों का दौरा किया। 
जिला कलेक्टर इछावर ब्लॉक के अमलाहा,धामन्दा, छापरीताल्लुक,दीवडिया,
ब्रिजिशनगर आदि ग्राम पंचायत में पहुचे जहाँ पर कलेक्टर गुप्ता ने खाद्य सामग्री के बारे में जानकारी ली साथ ही और देश मे चल रहे कोरोना वायरस पर चर्चा की और साथ ही निर्देश दिए कि सभी शासन के निर्देश का पालन करें सैनिटाइजर से हाथ धोए और अपने घरों में ही रहे कृपया बाहर ना निकले। वही  असहाय,जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री की व्यवस्था करने की बात कही। 
इस दौरान इछावर विधायक करणसिंह वर्मा,जिला पंचायत सीईओ अरुण अरुण विश्वकर्मा,इछावर एसडीएम प्रगति वर्मा,तहसीलदार राजेन्द्र जैन,सीईओ आयुषी गोयल,ब्लॉक समन्वयक अरुण मुकाती,नायब तहसीलदार डॉली सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी एवं ग्रामीण लोग तथा समाजसेवी मौजूद रहे। 
Share To:

Post A Comment: