हिन्दू महापंचायत ने की घर-घर हनुमान चालीसा पाठ करने की अपील,
चूरमा का भोग लगाकर घर में ही मनाएं हनुमान जयंती

 सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट 

 कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते इन दिनों लॉकडाउन होने से श्रद्धालु मंदिरों में केसरीनंदन के दर्शन नहीं कर पाएंगे। ऐसे में सभी को घरों में ही विधि-विधान से हनुमान का सुमिरन करना होगा।
 हिन्दू महापंचायत संगठन के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार सक्सेना ने सभी संगठन के पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों से कहा कि सभी अपने घर में हनुमार चालीसा पाठ कर संसार से कोरोना वायरस को दूर करने के लिए प्रार्थना करे। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु घर पर ही राम भक्त हनुमान को उनकी मनपंसद का प्रसाद चूरमा का भोग लगाएं। भगवान की फोटो पर सिंदूर का तिलक लगाकर पूजा करें। लॉकडाउन के चलते सामूहिक भजन और भंडारे के कार्यक्रम तो नहीं होंगे, लेकिन मंदिरों में पुजारी पूजा-अर्चना कर चोला चढ़ाएंगे। हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ घर पर ही परिवार के साथ करें। हर साल हिन्दू महा पंचायत के द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान जयंती पर भव्य आयोजन किया जाता था, लेकिन कोरोना वायरस के चलते सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए है। 

अपील करने वालों में नगर अध्यक्ष दिनेश राजपूत, महासचिव डॉक्टर गगन नामदेव, नीरज यादव, प्रियांशु दीक्षित, सचिन तिवारी, प्रदीप पाहुजा, महेंद्र सक्सेना, योगेश प्रमाण हीरा लाल मेवाड़ा, मोहन राठौर, दीपक लोधी, विकास श्रीवास्तव, शुभम शर्मा, विजेंद्र सिसोदिया, आशुतोष शर्मा, रवि यादव, डॉ गौरव ताम्रकार, प्रवीण चतुर्वेदी, अरविंद शर्मा, प्रमोद कुमार, रवि महेश्वरी आदि शामिल है।
Share To:

Post A Comment: